उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली हल्के में आयोजित हुए धार्मिक आयोजनों में की शिरकत 

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज(रविवार) को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गोन्दपुर, दुलेहड़, बीटन,   बाथड़ी, बालीवाल, ललड़ी, भदसाली और सलोह गांवों में श्री गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य पर आयोजित हुए धार्मिक कार्यक्रमों में शिरकत की

Feb 1, 2026 - 18:59
 0  12
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली हल्के में आयोजित हुए धार्मिक आयोजनों में की शिरकत 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना   01-02-2026

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज(रविवार) को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गोन्दपुर, दुलेहड़, बीटन,   बाथड़ी, बालीवाल, ललड़ी, भदसाली और सलोह गांवों में श्री गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य पर आयोजित हुए धार्मिक कार्यक्रमों में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने मंदिरों में माथा टेका तथा प्रबंधक समितियों को कार्यक्रम आयोजन के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि संत गुरु रविदास जी का जीवन समाज में समरसता, समानता और भाईचारे का संदेश देता है। उनके विचार आज भी समाज को सही दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी ने बिना किसी भेदभाव के मानवता, कर्म और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार धार्मिक आस्था के केंद्रों के संरक्षण, सुदृढ़ीकरण और सौंदर्यीकरण के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में मंदिरों के विकास पर करोड़ों रुपये व्यय किए जा रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें और धार्मिक स्थलों की गरिमा बनी रहे।

उन्होंने बताया कि गुरु रविदास मंदिर कमेटी बालीवाल, ललड़ी, सलोह तथा दुलेहड़ को मंदिरों के सुदृढ़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण के लिए 25-25 लाख रुपये, पंजवार और हरोली गुरु रविदास मंदिर कमेटी को 15-15 लाख रुपये तथा भदसाली गुरु रविदास मंदिर कमेटी को 71 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई है। 

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेशभर में मंदिरों के समग्र विकास को प्राथमिकता दे रही है और हरोली क्षेत्र में धार्मिक स्थलों के विकास को और गति देने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा।

ग्रामीण बेटियों ने शिक्षा के माध्यम से देश और प्रदेश में हरोली का नाम रोशन किया है। नर्सिंग तथा लॉ कॉलेजों से शिक्षा प्राप्त कर चुके विद्यार्थी आज विभिन्न उच्च पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। वर्तमान समय में हरोली हल्का शिक्षा के क्षेत्र में आए बदलाव का सशक्त उदाहरण है। 

उन्होंने बताया कि जिले में सिंचाई और पेयजल योजनाओं पर लगभग एक हजार करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। वहीं हरोली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 75 करोड़ रुपये की लागत से बीत सिंचाई योजना-दो का निर्माण किया जाएगा, जिससे पूरे क्षेत्र को बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी और कृषि को मजबूती मिलेगी। 

उप मुख्यमंत्री ने पंचायतों से जुड़े विषय पर कहा कि पंचायत प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के उपरांत संबंधित क्षेत्रों में विकास कार्यों की निरंतरता बनाए रखने के लिए बीडीओ और पंचायत सचिवों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि किसी भी प्रकार की प्रशासनिक बाधा उत्पन्न न हो।

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने टाहलीवाल में स्वर्गीय कंवर हरि सिंह की 87 वीं जयंती के उपलक्ष्य पर आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में भी भाग लिया। यह शिविर प्रेस क्लब हरोली, ओद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल और बीडीसी ब्लड सेंटर नवाशहर, पंजाब के संयुक्त तत्वावधान से आयोजित किया गया।

उन्होंने कहा कि मानवता, करुणा और निःस्वार्थ सेवा को समर्पित जीवन जीने वाले हिमोत्कर्ष परिषद के संस्थापक एवं महान समाजसेवी स्वर्गीय कंवर हरि सिंह ने सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय काम किया है । 

उन्होंने युवाओं एवं समाज के सभी वर्गों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने का आह्वान किया तथा कहा कि ऐसे शिविर सामाजिक जागरूकता के साथ-साथ सेवा भावना और आपसी सहयोग को भी सुदृढ़ करते हैं। उप मुख्यमंत्री ने रक्तदान शिविर के आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने टाहलीवाल क्षेत्र में सड़कों एवं संपर्क मार्गों के सुदृढ़ीकरण के लिए 50 लाख रुपये की धनराशि प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क और रास्तों के मजबूत होने से आम जनता को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी तथा विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

साथ ही, प्रेस क्लब हरोली को प्रेस एवं मीडिया गतिविधियों के लिए 51 हजार रुपये देने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है और प्रेस संस्थानों को सशक्त बनाना समय की आवश्यकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow