एचपी शिवा परियोजना के अंतर्गत बागवानी मंत्री ने धन्यारा में लीची पौधरोपण अभियान का किया शुभारंभ 

Sep 1, 2024 - 13:04
 0  13
एचपी शिवा परियोजना के अंतर्गत बागवानी मंत्री ने धन्यारा में लीची पौधरोपण अभियान का किया शुभारंभ 

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी    01-09-2024

राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने सदर विधानसभा क्षेत्र की धन्यारा पंचायत में एचपी शिवा परियोजना के अंतर्गत लीची पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया। इस क्लस्टर में 17 हेक्टेयर भूमि पर लीची के 13 हजार से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। क्लस्टर से 65 परिवार लाभान्वित होंगे। 

बागवानी मंत्री ने बताया कि शिवा परियोजना से प्रदेश की आर्थिकी मजबूत होगी। उन्होंने क्लस्टर से जुड़ने वाले बागवानों से जागरूक रहने और अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया, तभी यह परियोजना सफल होगी। उन्होंने कहा कि शिवा परियोजना के पूरा होने पर 15 हजार से अधिक बागवान परियोजना से जुड़ जाएंगे। 

एशियन विकास बैंक द्वारा वित्तपोषित इस परियोजना पर 1398 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं और यह परियोजना प्रदेश के सात जिलों में चलाई जा रही है।    वहीं जगत सिंह नेगी ने कहा कि पिछले वर्ष आई भयंकर बाढ़ के कारण हुए नुकसान की भरपाई के लिए केंद्र सरकार से कोई अतिरिक्त राहत प्रदेश सरकार को नहीं मिली है। 

केन्द्र से वही राशि मिली है जो आपदा के लिए हर राज्य को देय होती है। प्रदेश सरकार ने अपने संसाधनों से 4500 करोड़ रूपए की राशि आपदा में राहत कार्यों पर खर्च की है। मकान के टूट जाने पर 7 लाख रुपये की राहत दी। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow