जिला मुख्यालय नाहन में होगा राज्य स्तरीय महिला दिवस , कार्यक्रम की तैयारियों पर विधायक ने की चर्चा 

उपायुक्त कार्यालय, सभागार में आज विधायक अजय सोलंकी की अध्यक्षता में जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) समिति की बैठक आयोजित हुई जिसमें जिला में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में उपस्थित जिला विकास अधिकारी द्विज गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के अंतर्गत 462 कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं, जबकि 238 व्यक्तिगत शौचालय निर्माण का कार्य प्रगति पर हैं

Feb 4, 2026 - 00:57
 0  6
जिला मुख्यालय नाहन में होगा राज्य स्तरीय महिला दिवस , कार्यक्रम की तैयारियों पर विधायक ने की चर्चा 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

 यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  03-02-2026
उपायुक्त कार्यालय, सभागार में आज विधायक अजय सोलंकी की अध्यक्षता में जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) समिति की बैठक आयोजित हुई जिसमें जिला में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में उपस्थित जिला विकास अधिकारी द्विज गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के अंतर्गत 462 कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं, जबकि 238 व्यक्तिगत शौचालय निर्माण का कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने बताया कि जिला में सामुदायिक स्वच्छता परिसरों के निर्माण के तहत 22 कार्य प्रगति पर हैं तथा 38 कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। जिला विकास अधिकारी ने अवगत करवाया कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के अंतर्गत सामुदायिक स्तर पर 07 कम्पोस्ट पिट्स का निर्माण किया जा चुका है, जबकि 04 कार्य प्रगति पर हैं। 
उन्होंने बताया कि ग्रे वाटर मैनेजमेंट सामुदायिक परिसंपत्तियों के तहत 18 कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं और 06 कार्यों पर कार्य प्रगति पर है। इसके अतिरिक्त प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाइयों की स्थापना के अंतर्गत शेड निर्माण की स्थिति की समीक्षा की गई, जिसमें बताया गया कि जिला सिरमौर में 02 इकाइयाँ कार्यशील हैं, जबकि 04 इकाइयों को शीघ्र आरंभ किया जाएगा। इससे पूर्व, विधायक अजय सोलंकी की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय समारोह को लेकर भी एक बैठक आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि इस वर्ष यह समारोह जिला सिरमौर के नाहन के चौगान में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। बैठक में आगामी 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नाहन के चौगान मैदान में प्रस्तावित राज्य स्तरीय समारोह को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम की रूपरेखा, विभागीय समन्वय एवं व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके उपरांत आज तीसरी महत्वपूर्ण बैठक का भी आयोजन किया गया, जिसमें आईपीएच, पीडब्ल्यूडी एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ शिमला में होने वाली विधायक प्राथमिकता बैठक की तैयारियों पर चर्चा की गई। 
इस बैठक में विकास कार्यों की रूपरेखा, बजट प्रावधान तथा शिमला में आयोजित होने वाली विधायक प्राथमिकता बैठक में रखे जाने वाले एजेंडे पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। विधायक अजय सोलंकी जी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी सभी प्राथमिक विकास आवश्यकताओं को समुचित ढंग से चिन्हित कर विधायक प्राथमिकता बैठक में प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया जाए, ताकि आवश्यक बजट स्वीकृत कर विकास कार्यों को गति दी जा सके। अध्यक्षता करते हुए विधायक ने कहा कि स्वच्छता, बुनियादी ढांचा एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े सभी कार्यक्रमों को गंभीरता और समन्वय के साथ क्रियान्वित किया जाए, ताकि आम जनता को इसका सीधा लाभ मिल सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow