पांवटा साहिब : डेंगू की चपेट में आने से युवक की मौत

पांवटा साहिब में लगातार डेंगू के मामले सामने आ रहे है। वहीं डेंगू की चपेट में आने से तारुवला में एक और युवक की मौत का दुखद समाचार मिला है।जानकारी अनुसार दीपावली के दौरान अमन वर्मा जो की एक ज्वेलरी शॉप चलते हैं उनकी तबीयत अचानक खराब

Nov 21, 2023 - 14:02
 0  23
पांवटा साहिब : डेंगू की चपेट में आने से युवक की मौत

तनु शर्मा - पांवटा साहिब     21-11-2023

पांवटा साहिब में लगातार डेंगू के मामले सामने आ रहे है। वहीं डेंगू की चपेट में आने से तारुवला में एक और युवक की मौत का दुखद समाचार मिला है।जानकारी अनुसार दीपावली के दौरान अमन वर्मा जो की एक ज्वेलरी शॉप चलते हैं उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। 

मामूली से बुखार के चलते उन्हें पहले सिविल अस्पताल में भर्ती  करवाया गया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि नेशनल हाईवे द्वारा कई जगहों पर गड्ढे किए हुए हैं और पानी की निकासी भी नहीं खोली जा रही है। 

जिसके कारण आईपीएच की नहर में गंदगी भरा पानी इकट्ठा हो गया है। जिसमें मच्छर और मक्खियों के पनपने से यहां पर लोग डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी का शिकार बन रहे हैं। 

इस बार डेंगू के कारण पांवटा साहिब में ही आधा दर्जन के करीब काल का ग्रास बन गए। इसका एक बड़ा कारण समय पर शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में दवा का छिड़काव नहीं करना भी बताया जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow