प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सुनिश्चित करें कल्याणकारी योजनाओं का लाभ : ब्राक्टा

मंडी जिला के अध्ययन प्रवास पर पहुंची हिमाचल प्रदेश विधानसभा की कल्याण समिति की जिला स्तरीय बैठक सभापति मोहन लाल ब्राक्टा की अध्यक्षता में आयोजित की गई

Jun 15, 2025 - 10:22
 0  34
प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सुनिश्चित करें कल्याणकारी योजनाओं का लाभ : ब्राक्टा
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी    15-06-2025

मंडी जिला के अध्ययन प्रवास पर पहुंची हिमाचल प्रदेश विधानसभा की कल्याण समिति की जिला स्तरीय बैठक सभापति मोहन लाल ब्राक्टा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। समिति के सदस्य एवं विधायक सर्वश्री विनोद कुमार, रणधीर शर्मा, श्रीमती रीना कश्यप, चंद्रशेखर, लोकेंदर कुमार, दीप राज व सुश्री अनुराधा राणा विशेष रूप से इसमें उपस्थित रहे।

समिति ने जिला मंडी के अपने प्रवास के दौरान समाज के कमजोर वर्गों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं एवं अनुसूचित जाति विकास कार्यक्रम के अंतर्गत किए जा रहे विकासात्मक कार्यों का अध्ययन किया। साथ ही समिति ने इस संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ व्यापक विचार-विमर्श भी किया और उपयोगी सुझाव एवं दिशा-निर्देश दिए।

मोहन लाल ब्राक्टा ने कहा कि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करना सभी विभागों का दायित्व है। विशेषतौर पर कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का समयबद्ध व त्वरित लाभ सुनिश्चित किया जाना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति विकास कार्यक्रम के तहत विभिन्न विभागों के माध्यम से विकास कार्यों के लिए निधि का आवंटन किया जाता है। सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि इस विकास निधि का समुचित व सही ढंग से उपयोग हो। 

बैठक में अनुसूचित जाति विकास कार्यक्रम सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत मंडी जिला में वित्तीय वर्ष 2022-23, वर्ष 2023-24 एवं वर्ष 2024-25 में प्रदत्त कुल बजट एवं उसके सापेक्ष किए गए व्यय की भी समीक्षा की गई।

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आश्वस्त किया कि आज की बैठक में माननीय समिति की ओर से दिए गए दिशा-निर्देशों एवं सुझावों की अक्षरशः अनुपालना सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक में पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त रोहित राठौर, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन कुमार, समिति के साथ आए अवर सचिव एवं समिति अधिकारी संजय कुमार, प्रतिवेदक टीकम वर्मा व देवेश पठानिया, वरिष्ठ सहायक देवेंद्र शर्मा सहित सभी संबंधित विभागों के उच्च अधिकारी उपस्थित थे।                        

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow