प्रदेश में एक जनवरी से कालका से शिमला और शिमला से कालका के बीच नए शेड्यूल के साथ दौड़ेगी ट्रेन  

नववर्ष पर कालका-शिमला विश्व धरोहर रेललाइन पर बोर्ड अप-डाउन मिक्स ट्रेन की रोजाना सौगात देने जा रहा है। एक जनवरी से कालका से शिमला और शिमला से कालका के बीच नए शेड्यूल के साथ ट्रेन दौड़ेगी

Jan 1, 2026 - 15:35
 0  24
प्रदेश में एक जनवरी से कालका से शिमला और शिमला से कालका के बीच नए शेड्यूल के साथ दौड़ेगी ट्रेन  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन    01-01-2026

नववर्ष पर कालका-शिमला विश्व धरोहर रेललाइन पर बोर्ड अप-डाउन मिक्स ट्रेन की रोजाना सौगात देने जा रहा है। एक जनवरी से कालका से शिमला और शिमला से कालका के बीच नए शेड्यूल के साथ ट्रेन दौड़ेगी।

खास बात यह है कि पेसेंजर ट्रेन की सभी बोगियां जनरल होंगी। इसी के साथ यात्रियों के लिए ट्रेन सभी रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी। इससे हर स्टेशन पर उतरने और चढ़ने की सुविधा रहेगी। स्थानीय लोगों को भी इस ट्रेन के चलने से फायदा होगा।

अभी तक अप-डाउन मिक्स ट्रेन एक दिन अप और दूसरे दिन डाउन की ओर आती थी। रोजाना ट्रेन के न चलने से स्थानीय लोगों को दिक्कतें होती हैं। ट्रेन में 50 रुपये किराया निर्धारित किया है। इसके अलावा कुछ ट्रेनों का रेलवे बोर्ड ने नया शेड्यूल भी जारी कर दिया है। इसमें शिवालिक एक्सप्रेस ट्रेन शामिल है। कोरोना काल से पहले अप-डाउन मिक्स ट्रेन चलाई जाती थी।

ट्रेन कोरोना काल के बाद बंद हो गई। ट्रेन को मार्च-2025 में फिर चलाने का निर्णय लिया। रेलवे बोर्ड ने इस ट्रेन को करीब नौ माह तक ट्रायल के तौर पर चलाया। बीते दिनों की रिपोर्ट के अनुसार ट्रेन में यात्रियों की काफी भीड़ है। ऐसे में इस ट्रेन को अब रोजाना चलाने का निर्णय ले लिया है।

कालका-शिमला ट्रैक पर पेसेंजर ट्रेन का समय भी निर्धारित कर दिया है। ट्रेन कालका से शिमला के लिए सुबह 8:00 बजे निकलेगी और दोपहर 1:55 बजे शिमला पहुंचेगी। सामान्य ट्रेन से एक घंटा अतिरिक्त समय ट्रेन में लगेगा। शिमला से डाउन मिक्स शाम 5:00 बजे चलेगी और 10:22 बजे कालका पहुंचेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow