प्रदेश में धान खरीद करने के लिए बनाए गए केंद्रों में अब तक 5725.56 एमटी धान की हुई खरीद 

प्रदेश के 931 किसानों को धान की फसल का 10.10 करोड़ का भुगतान जारी किया गया है। प्रदेश में किसानों से धान खरीद करने के लिए बनाए गए केंद्रों में अब तक किसानों से 5725.56 एमटी धान की खरीद की गई

Oct 23, 2023 - 13:58
 0  7
प्रदेश में धान खरीद करने के लिए बनाए गए केंद्रों में अब तक 5725.56 एमटी धान की हुई खरीद 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     23-10-2023

प्रदेश के 931 किसानों को धान की फसल का 10.10 करोड़ का भुगतान जारी किया गया है। प्रदेश में किसानों से धान खरीद करने के लिए बनाए गए केंद्रों में अब तक किसानों से 5725.56 एमटी धान की खरीद की गई। प्रदेश में किसानों से धान खरीदने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा प्रदेश में नौ धान खरीद केंद्र बनाए गए है। 

किसान धान की फसल बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवा रहे है। खाद्य आपूर्ति विभाग के पोर्टल पर धड़ाधड़ पोर्टल बुक हो रहे है। प्रदेशभर में बनाए गए धान खरीद केंद्रों में फसल बेचने के लिए रविवार तक 4368 किसानों ने खाद्य आपूर्ति विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करवाया गया। 

रविवार तक तक किसानों को 3801 टोकन नंबर जारी किए है। 2203 रुपए प्रति क्विंटल धान की फसल का मूल्य तय किया है। प्रदेश में किसानों से धान खरीद के लिए नौ मंडिया जिसमें अनाज मंडी फतेहपुर, रियाली, मिलवां जिला कांगड़ा, धौलाकुंआ, पांवटा साहिब जिला सिरमौर, मार्केट यार्ड नालागढ़, मलपूर बद्दी जिला सोलन एवं मार्केट यार्ड टकारला, रामपुर जिला ऊना में धान खरीद केंद्र बनाए है। 

जबकि रागी की फसल खरीदने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा हमीरपुर जिला के पक्का परोह और सिरमौर जिला के धौलाकुंआ, पांवटा साहिब और ददाहु में चार खरीद केंद्र बनाए गए है। विभाग द्वारा किसानों के पंजीकरण लिए पोर्टल तैयार करके खोल दिया है। 

धान खरीद के लिए किसानों का पंजीकरण करने के लिए विभाग ने पोर्टल का लिंक तैयार किया है। विभाग के इस पोर्टल पर धान खरीद से जुड़ी सभी तरह की जानकारी उपलब्ध है। 

प्रदेश के किसान विभाग के इस पोर्टल पर किसी कम्प्यूटर कैफे और किसी भी लोकमित्र केंद्र पर जाकर जा फिर मोबाइल फोन पर पोर्टल पर पंजीकरण करवा सकते है। पोर्टल पर पंजीकरण करवाने पर किसानों को धान और रागी की फसल बेचने के लिए टोकन नंबर और तिथि बताई जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow