बीडीओ कार्यालय अंब में वित्तीय समावेशन संतृप्ति और री-केवाईसी पर विशेष शिविर आयोजित

वित्तीय सेवाएं विभाग एवं भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा 30 सितंबर तक चलाए जा रहे वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के अंतर्गत आज(शुक्रवार) को बीडीओ कार्यालय अंब के सम्मेलन कक्ष में विशेष शिविर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और उन्हें विभिन्न वित्तीय योजनाओं एवं सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान क्षेत्रीय निदेशक आरबीआई अनुपम किशोर ने री-केवाईसी की अनिवारिता पर बल दिया और उपस्थित लोगों को डिजिटल वित्तीय लेनदेन में सतर्कता बरतने और धोखाधड़ी से बचाव के उपायों की जानकारी दी।

Aug 29, 2025 - 19:48
 0  36
बीडीओ कार्यालय अंब में वित्तीय समावेशन संतृप्ति और री-केवाईसी पर विशेष शिविर आयोजित
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना  29-08-2025
वित्तीय सेवाएं विभाग एवं भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा 30 सितंबर तक चलाए जा रहे वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के अंतर्गत आज(शुक्रवार) को बीडीओ कार्यालय अंब के सम्मेलन कक्ष में विशेष शिविर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और उन्हें विभिन्न वित्तीय योजनाओं एवं सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान क्षेत्रीय निदेशक आरबीआई अनुपम किशोर ने री-केवाईसी की अनिवारिता पर बल दिया और उपस्थित लोगों को डिजिटल वित्तीय लेनदेन में सतर्कता बरतने और धोखाधड़ी से बचाव के उपायों की जानकारी दी। 
इस जागरूकता शिविर में लगभग 200 लोगों ने भाग लिया, जिसमें 115 लोगों की मौके पर री-केवाईसी की गई तथा कई लाभार्थियों ने बीमा एवं पेंशन योजनाओं में नामांकन करवाया और 2 लोगों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का 2-2 लाख का मौके पर क्लेम का चेक दिया गया। उन्होंने बताया कि 30 सितम्बर तक  चलने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश के प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम से कम एक शिविर का आयोजन कर आमजन को बैंकिंग सेवाओं, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, पेंशन योजनाओं, री-केवाईसी तथा डिजिटल सुरक्षा संबंधी जानकारी उपलब्ध कराना हैं। कार्यक्रम के दौरान नीरज कुमार आनंद ने प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना के उद्देश्यों, पात्रताओं एवं लाभों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा इन योजनाओं के माध्यम से सरकार प्रत्येक नागरिक तक बैंकिंग एवं सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 
उन्होंने ग्रामीणों से अपील की वे अपने नजदीकी बैंक शाखा तथा बैंकिंग करेस्पांडेंट से संपर्क करके इन योजनाओं का लाभ उठाएं और वित्तीय सशक्तिकरण की दिशा में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा की इस प्रकार के अभियान से ग्राम स्तर पर वित्तीय साक्षरता एवं बैंकिंग सुविधाओं की पहुंच में उल्लेखनीय वृद्धि हों रही है। इस जागरूकता शिविर में भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रिय निदेशक अनुपम किशोर, पंजाब नेशनल बैंक के मण्डल प्रमुख नीरज कुमार आंनद, रिजर्व बैंक के सहायक महाप्रबंधक आशीष शर्मा, मुख्य जिला अग्रणी प्रवंधक संजीव कुमार सक्सेना, यूको बैंक के जोनल हेड कमल कुमार शर्मा, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के मुख़्य प्रबंधक रजनीश कुमार पाटीदार तथा पंजाब नेशनल शाखा प्रबंधक अरविंद भारद्वाज सहित विभिन्न बैंको के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow