रेणुका संघर्ष समिति का प्रदर्शन,दादाहु बाजार में निकाली आक्रोश रैली 

रेणुका संघर्ष समिति ने अपनी मांगों के समर्थन में रोष प्रदर्शन किया । विस्थापितों ने यहां दादाहु बाजार आक्रोश रैली निकालते हुए अपनी मांगों के समर्थन में बंद प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Sep 6, 2024 - 13:20
 0  15
रेणुका संघर्ष समिति का प्रदर्शन,दादाहु बाजार में निकाली आक्रोश रैली 

लेंड लेस कि हाउस लेस विस्थापितो की सूची जल्द जारी करने की मांग

यंगवार्ता न्यूज़ - श्री रेणुका जी    06-09-2024

रेणुका संघर्ष समिति ने अपनी मांगों के समर्थन में रोष प्रदर्शन किया । विस्थापितों ने यहां दादाहु बाजार आक्रोश रैली निकालते हुए अपनी मांगों के समर्थन में बंद प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यहां आक्रोश शैली से पूर्व रेणुका बांध विस्थापित संघर्ष समिति की एक बैठक आयोजित हुई बैठक के माध्यम से बंद प्रबंधन के समक्ष स्थापित की कई समस्याएं रखी गई। 

समस्याओं का समाधान न होने से आकर्षित हुए विस्थापित होने यहां प्रदर्शन किया। मीडिया से रूबरू हुए रेणुका बांध विस्थापितों ने बताया कि लंबे समय से वह बांध प्रबंधन के समक्ष अपनी मांगों को शांतिपूर्ण तरीके से रख रहे हैं लेकिन कोई समाधान न होने के चलते बांध विस्थापितों में आक्रोश पनपा है। 

उन्होंने बताया कि ना तो बांध प्रबंधन हाउस लैस और लैंडलेस विस्थापितों की सूची जारी कर रहा है और ना ही उनकी कोई सुनवाई की जा रही है । जिसके चलते बांध विस्थापित भारी समस्याओं व परेशानियों का सामना कर रहे हैं। विस्थापितों ने बताया कि आज यहां अपनी मांगों के समर्थन में पहले एक बैठक का आयोजन हुआ। 

जिसके माध्यम से कई समस्याओं को बांध प्रबंधन के समक्ष रखा गया। कोई सुनवाई न होने से आक्रोशित विस्थापितों ने यहां आक्रोश रैली निकाली और बांध प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow