विश्व स्तनपान दिवस पर निहालगढ़ में महिलाओं को दी स्तनपान की जानकारी 

बाल विकास परियोजना पोंटा साहिब के अंतर्गत स्थान निहालगढ़ में विश्व स्तनपान दिवस मनाया गया। इस शिविर में 82 महिलाएं उपस्थित रही। उपस्थित महिलाओं को पर्यवेक्षक वृत्त राजवन इंदिरा देवी , पर्यवेक्षक वृत्त भेडेवाला इंद्रजीत कौर , स्वास्थ्य विभाग के पीएचसी कुंडलियों से विमला देवी ने उपस्थित महिलाओं को स्तनपान की जानकारी दी। 

Aug 5, 2024 - 19:05
 0  13
विश्व स्तनपान दिवस पर निहालगढ़ में महिलाओं को दी स्तनपान की जानकारी 
 
यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब  05-08-2024
बाल विकास परियोजना पोंटा साहिब के अंतर्गत स्थान निहालगढ़ में विश्व स्तनपान दिवस मनाया गया। इस शिविर में 82 महिलाएं उपस्थित रही। उपस्थित महिलाओं को पर्यवेक्षक वृत्त राजवन इंदिरा देवी , पर्यवेक्षक वृत्त भेडेवाला इंद्रजीत कौर , स्वास्थ्य विभाग के पीएचसी कुंडलियों से विमला देवी ने उपस्थित महिलाओं को स्तनपान की जानकारी दी। 
उन्होंने महिलाओं को स्तनपान के महत्व , बच्चों की देखभाल व पोषण गर्भवती स्वास्थ्य जांच पोषण, टीकाकरण, व स्तनपान करने के फायदे के बारे में  विस्तृत जानकारी दी। बाल विकास परियोजना अधिकारी गीता सिंगटा ने उपस्थित महिलाओं को विभाग की वात्सल्य मिशन के तहत स्पॉन्सरशिप योजना जिसमें विधवा , एकल नारी , तलाकशुदा महिलाओं के जीरो से 18 वर्ष के बच्चों को 4500 रुपए मिलेंगे योजना के निर्धारित शर्तें बारे जानकारी दी। विभाग की अन्य योजनाएं महिलाओं को बताई उपस्थित महिलाओं का धन्यवाद किया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow