शिक्षा बोर्ड की विभिन्न योजनाओं के तहत कैरियर अकादमी स्कूल के 32 मेधावी छात्रवृत्ति से सम्मानित 

जिला मुख्यालय नाहन शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बन चुके करियर अकादमी स्कूल के 32 मेधावी छात्रों को हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड के विभिन्न योजनाओं के तहत छात्रवृत्ति से सम्मानित

Sep 21, 2024 - 16:23
Sep 21, 2024 - 16:31
 0  27
शिक्षा बोर्ड की विभिन्न योजनाओं के तहत कैरियर अकादमी स्कूल के 32 मेधावी छात्रवृत्ति से सम्मानित 

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन     21-09-2024

जिला मुख्यालय नाहन शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बन चुके करियर अकादमी स्कूल के 32 मेधावी छात्रों को हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड के विभिन्न योजनाओं के तहत छात्रवृत्ति से सम्मानित किया गया । इन विद्यार्थियों ने 93% से अधिक अंक प्राप्तकिए हैं। 

जिसमें अथर्व शर्मा पुत्र राकेश कुमार (97.71%) ,वंशिका ठाकुर पुत्री विक्रम सिंह (96.71%) , तनीषा पुंडीर पुत्री श्री राम गोपाल (95.7%) ,आदित्य जैसवाल पुत्र कपिल जसपाल (95.71%),आस्था पुत्री रमेश चंद (95.29%) ,मलीहा अख्तर पुत्री प्रवेज़ अख्तर (95%)  ऋतिक ठाकुर पुत्र  भाग सिंह ठाकुर (94.57%),अक्षत भारद्वाज पुत्र  सीताराम (94.4%) ,देवांश मोहिल पुत्र  नारदू सिंह(97.71%) को स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट छात्रवृत्ति से सम्मानित किया गया।

वहीं 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों में सुयश पुत्र योगराज (95.86%) , मेघा चौहान पुत्री लव किशोर (95%),अनुराग सिंह पुत्र सुरजीत सिंह(92%) ,भानु पुंडीर पुत्र श्री रमेश कुमार(92.43%) ,रिद्धिमा पुत्री संजय कुमार (91.29%) , प्रज्ञा सेनानी पुत्री श्री बलबीर सिंह (96.71%) ,राजीव पुत्र  शेर सिंह (97.43%) , अंकुश शर्मा पुत्र ज्ञानचंद (96.29%) ,विवान शर्मा (96.29) , याचना कनयाल पुत्री श्री यशपाल कनयाल (92.86%) को डॉक्टर
अंबेडकर छात्रवृत्ति से सम्मानित किया गया । 

अपूर्वा (94.43 ℅) पुत्री अजय कुमार सिंह को टी० एस० नेगी उत्कृष्ट छात्रवृत्ति से सम्मानित किया गया। संध्या चौहान पुत्री जयदीप सिंह (447/500), रुचिका पुत्री श्री राजपाल (443/500) ,आरोही तोमर पुत्री कपिल तोमर (90%) ,संजीवनी पुत्री श्री सुखदेव (89.60%), गुंजन पुत्री कृष्ण कुमार (447/500) ,वैशाली शर्मा पुत्री सुरेश कुमार शर्मा (96%), विदुषी पुत्री मनोज कुमार (95.40%) ,अवनी कौशिक पुत्र  विनय कौशिक (94.40) ,प्रकृति शर्मा पुत्री रतन सिंह (93.40%) , प्रज्वल तोमर पुत्र श्री विक्रांत सिंह (93.40%) ,अवनी शर्मा पुत्री श्री गगन शर्मा (93.40%) ,अन्वीक्षा (88.80%)। छात्रों की इस उपलब्धि पर स्कूल में खुशी का माहौल है ।

स्कूल के अध्यक्ष श्री शिव शंकर राठी जी, निदेशक श्री मनोज राठी जी और प्रधानाचार्य श्री राजेश सोलंकी ने इन होनहार विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि स्कूल के लिए यह अत्यंत खुशी और गर्व की बात है। उन्होंने यह भी बताया कि करियर अकादमी स्कूल में उत्कृष्ट शिक्षा के साथ-साथ छात्रों का सर्वांगीण विकास किया जा रहा है। 

अकादमी में नीट व जे.ई.ई.मेंस की कोचिंग भी दी जाती है । हर वर्ष बहुत से विद्यार्थी नीट में जे.ई.ई.मेंस की कोचिंग प्राप्त कर अपने सपनों का साकार कर रहे हैं ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow