शुद्ध पेयजल एवं हर खेत तक सिंचाई योग्य जल पहुंचाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता : उपमुख्यमंत्री

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सभी को शुद्ध पेयजल एवं हर खेत तक सिंचाई योग्य जल पहुंचाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए जलशक्ति विभाग क्रियाशील

Mar 23, 2026 - 12:11
 0  2
शुद्ध पेयजल एवं हर खेत तक सिंचाई योग्य जल पहुंचाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता : उपमुख्यमंत्री
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - बद्दी   23-03-2026

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सभी को शुद्ध पेयजल एवं हर खेत तक सिंचाई योग्य जल पहुंचाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए जलशक्ति विभाग क्रियाशील है। मुकेश अग्निहोत्री सोलन जि़ला के बद्दी में विश्व जल दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय जल महोत्सव समारोह को संबोधित कर रहे थे। 

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जलशक्ति विभाग प्रदेशभर में 10 हजार योजनाओं के माध्यम से कार्य कर रहा हैए ताकि लोगों को स्वच्छ पेयजल और किसानों को पर्याप्त सिंचाई जल मिल सके। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत 6000 करोड़ रुपए की योजनाओं पर कार्य किया जा चुका है, जबकि 1227 करोड़ रुपए केंद्र सरकार के पास लंबित हैं।

इसके साथ ही उन्होंने दोनों क्षेत्रों में जल शक्ति विभाग को और सशक्त बनाने के लिए 50-50 नए पद भरने का आश्वासन दिया और कहा कि इससे पहले भी 45-45 पद भरे जा चुके हैं। उन्होंने नालागढ-बदद्ी एनएच के फोरलेन कार्य का मुद्दा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष उठाने की बात कही, ताकि यह परियोजना गति पकड़ सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow