हिंदू नव वर्ष पर हनुमान मंदिर से काली स्थान मंदिर तक निकाली गई कलश यात्रा  

हिंदू नव वर्ष  विक्रमी संवत 2083 के शुभारंभ अवसर पर आज जिला मुख्यालय नाहन में हनुमान सेवा समिति द्वारा कलश यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। यह कलश यात्रा प्राचीन हनुमान मंदिर से लेकर काली स्थान मंदिर तक निकाली गई

Mar 19, 2026 - 20:14
 0  24
हिंदू नव वर्ष पर हनुमान मंदिर से काली स्थान मंदिर तक निकाली गई कलश यात्रा  

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  19-03-2026
हिंदू नव वर्ष  विक्रमी संवत 2083 के शुभारंभ अवसर पर आज जिला मुख्यालय नाहन में हनुमान सेवा समिति द्वारा कलश यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। यह कलश यात्रा प्राचीन हनुमान मंदिर से लेकर काली स्थान मंदिर तक निकाली गई। 
आयोजक श्री हनुमान सेवा समिति के वरिष्ठ सदस्य कमलेंद्र शर्मा ने बताया कि हर वर्ष श्री हनुमान सेवा समिति द्वारा नाहन में हर वर्ष देश प्रदेश की कुशल मंगल कामना के साथ कलश यात्रा का आयोजन किया जाता है। 
उन्होंने कहा कि इस वर्ष प्राचीन हनुमान मंदिर में श्री राम कथा का भी आयोजन किया जा रहा है जिसका आज नव वर्ष की शुभारंभ पर शुरुआत हुआ है और 27 मार्च तक श्री राम कथा चलती रहेंगी उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने की अपील की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow