हिमाचल प्रदेश के 100 विद्यार्थियों को 4000 से 6000 रुपये की हर माह मिलेगी छात्रवृत्ति  

हिमाचल प्रदेश में स्वर्ण जयंती मिडल छात्रवृत्ति के लिए 100 विद्यार्थियों का चयन कर लिया गया है। एससीईआरटी सोलन ने जिलेवार छात्रवृत्ति परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया

Feb 4, 2026 - 12:53
 0  1
हिमाचल प्रदेश के 100 विद्यार्थियों को 4000 से 6000 रुपये की हर माह मिलेगी छात्रवृत्ति  
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन    04-02-2026

हिमाचल प्रदेश में स्वर्ण जयंती मिडल छात्रवृत्ति के लिए 100 विद्यार्थियों का चयन कर लिया गया है। एससीईआरटी सोलन ने जिलेवार छात्रवृत्ति परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इसकी जानकारी अपनी साइट पर भी अपलोड कर ली है। वहीं अब चयनित विद्यार्थियों के बैंक खाता और अन्य दस्तावेजों को जमा किया जा रहा है, जिसे जल्द निदेशालय को भेजा जाएगा। 

चयनित छठी कक्षा के छात्रों को प्रतिमाह 4,000, सातवीं कक्षा में 5,000 और आठवीं कक्षा के छात्रों को 6,000 प्रतिमाह छात्रवृत्ति मिलेगी। प्रदेश भर में हर वर्ष दो चरण में स्वर्ण जयंती मिडिल मेरिट परीक्षा आयोजित की जाती है। इसमें पिछले शिक्षा सत्र का परिणाम घोषित किया है।

प्रिंसिपल एससीईआरटी सोलन डॉ. रीतू शर्मा सोनी ने बताया कि जिलेवार परीक्षा परिणाम साइट पर अपलोड कर लिया है। वहीं, अब बच्चों के बैंक खाता समेत अन्य दस्तावेजों को एकत्रित किया जा रहा है। जिसे निदेशालय भेजा जाएगा। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद नए सत्र से छात्रवृत्ति मिलने लगेगी।

इस सत्र के लिए पांच अप्रैल को प्रथम चरण की स्वर्ण जयंती मिडिल मेरिट परीक्षा 324 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा में प्रवेश लेने के लिए कक्षा पांचवीं के विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow