हिमाचल प्रदेश में अब लोगों को 200 रुपये देकर एचआरटीसी बसों के लिए बनाना होगा हिम बस कार्ड  

एचआरटीसी की बसों में निशुल्क और रियायती यात्रा की सुविधा के लिए अब लोगों को 200 रुपये देकर हिम बस कार्ड बनाना होगा। इस कार्ड के बिना लोगों को निगम की बसों में निशुल्क और रियायती यात्रा नहीं कर सकेंगे

Aug 1, 2025 - 11:21
 0  15
हिमाचल प्रदेश में अब लोगों को 200 रुपये देकर एचआरटीसी बसों के लिए बनाना होगा हिम बस कार्ड  
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     01-08-2025

एचआरटीसी की बसों में निशुल्क और रियायती यात्रा की सुविधा के लिए अब लोगों को 200 रुपये देकर हिम बस कार्ड बनाना होगा। इस कार्ड के बिना लोगों को निगम की बसों में निशुल्क और रियायती यात्रा नहीं कर सकेंगे। वीरवार को मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। 

प्रदेश सरकार ने महिलाओं को बस किराये में 50 फीसदी की छूट दे रखी है। इसके साथ ही सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों बसों में निशुल्क सुविधा है। इन्हें भी यह कार्ड बनाने होंगे। हर साल यह कार्ड 150 रुपये देकर रिन्यू करना होगा। बीओडी की मंजूरी के बाद इस मामले को कैबिनेट लाया गया था। लाभार्थियों को तीन महीने के भीतर यह काॅर्ड बनाना होगा।

सरकार का मानना है कि हिमाचल के लोगों की पहचान को लेकर यह फैसला लिया गया है। कैबिनेट की बैठक में चर्चा हुई है कि निगम की बसों में पंजाब, हरियाणा सहित अन्य राज्यों के यात्री भी बस पास बनाकर निशुल्क सफर का लाभ उठा रहे हैं। इससे परिवहन निगम को घाटा सहन करना पड़ रहा है। 

हिमाचल के लोग ही इस निशुल्क सुविधा का लाभ ले सके। इसके चलते लोगों को पहचान साक्ष्य अनिवार्य किया गया है। इस कार्ड को बनाने के लिए एचआरटीसी कार्यालय में प्रूफ भी देना होगा। हिमाचल प्रदेश में इस समय 17 विभिन्न कैटेगरी को निशुल्क यात्रा का लाभ दिया गया है। 

इसमें परिवहन कर्मचारी और रिटायर, दिव्यांग, पुलिस, जेल वार्डर स्वतंत्रता सेनानी और एक सहायक, युद्द विधवाएं, पूर्व विधायक और सांसद, राज्य शिक्षक पुरस्कार विजेता, सरकार से मान्यता प्राप्त संवाददाता, गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीज आदि शामिल है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow