हिमाचल में 16 जनवरी से मौसम बदलेगा करवट, कई हिस्सों में बारिश बर्फबारी की संभावना 

हिमाचल प्रदेश में  ड्राई स्पेल टूटने की उम्मीद जगी है। प्रदेश में  पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके चलते 16 से 20 जनवरी के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी हो सक

Jan 15, 2026 - 12:05
 0  25
हिमाचल में 16 जनवरी से मौसम बदलेगा करवट, कई हिस्सों में बारिश बर्फबारी की संभावना 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     15-01-2026

हिमाचल प्रदेश में  ड्राई स्पेल टूटने की उम्मीद जगी है। प्रदेश में  पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके चलते 16 से 20 जनवरी के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।खास कर चम्बा लाहुल स्पीति किन्नौर में बर्फबारी होने की आशंका है जबकि अन्य जिलों में आसमान में बादल आने के साथ हल्की बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। 

प्रदेश में बीते एक सप्ताह से मौसम बिल्कुल साफ बना हुआ है। हालांकि मौसम विभाग ने  प्रदेश के कई क्षेत्रों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। खासकर मैदानी और निचले पर्वतीय इलाकों में ठंड का असर और तेज रहने की संभावना है।साथ ही निचले क्षेत्रो में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी।किया गया है।

मौसम वैज्ञानिक संदीप ने कहा कि बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश में मौसम बिल्कुल साफ बना हुआ है हालांकि 16 जनवरी से प्रदेश में मौसम करवट बदलेगा इस दौरान प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है जबकि निचले क्षेत्र में भी मौसम खराब होगा लेकिन कुछ एक क्षेत्र में ही बारिश और बर्फबारी होने की आशंका है। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में 20 जनवरी तक मौसम खराब रहेगा लेकिन पश्चिमी विगशोप ज्यादा प्रभावी नही है। कुछ क्षेत्रो में ही इसका असर रहेगा। आगामी दो दिन शीतलहर को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है और कोहरे को लेकर भी अलर्ट रहेगा। गिरवाट दर्ज की जा रही है और क्षेत्रो में तापमान मायनस में चल रहे है और आगामी दिनों में भी तपमान में गिरवाट दर्ज की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow