हिमाचल शिक्षा विभाग में भरे जाएंगे कनिष्ठ कार्यालय सहायक पुस्तकालय के 771 पद  

हिमाचल शिक्षा विभाग में कनिष्ठ कार्यालय सहायक पुस्तकालय के 771 पद भरे जाएंगे। राज्य लोकसेवा आयोग ने भर्ती एवं पदोन्नति नियम 2023 तैयार कर दिए हैं। पचास फीसदी पद सीधी भर्ती और पचास फीसदी पद बैचवाइज माध्यम से भरे जाएंगे।

Dec 15, 2023 - 13:45
 0  25
हिमाचल शिक्षा विभाग में भरे जाएंगे कनिष्ठ कार्यालय सहायक पुस्तकालय के 771 पद  

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    15-12-2023

हिमाचल शिक्षा विभाग में कनिष्ठ कार्यालय सहायक पुस्तकालय के 771 पद भरे जाएंगे। राज्य लोकसेवा आयोग ने भर्ती एवं पदोन्नति नियम 2023 तैयार कर दिए हैं। पचास फीसदी पद सीधी भर्ती और पचास फीसदी पद बैचवाइज माध्यम से भरे जाएंगे। 18 से 45 वर्ष की आयु वाले भर्ती के लिए पात्र होंगे। 

चयनित अभ्यर्थियों को प्रदेश के दूरदराज और कठिन क्षेत्रों में पहली नियुक्ति दी जाएगी। इन क्षेत्रों में कम से कम पांच वर्ष तक सेवाएं देना अनिवार्य रहेगा।
उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से राजपत्र में इस बाबत अधिसूचना जारी की गई है। 

सीधी भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के तहत किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से किसी भी शाखा में 50 फीसदी अंकों सहित बारहवीं कक्षा और पुस्तकालय विज्ञान, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान में एक वर्ष का डिप्लोमा होना चाहिए या पुस्तकालय विज्ञान, पुस्तकालय और सूचना विज्ञान में स्नातक होना चाहिए। 

सीधी भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा या व्यावहारिक प्रशिक्षण या दक्षता परीक्षण या शारीरिक परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। नियुक्त पदधारी जिसने तैनाती के एक स्थान पर 3 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर लिया हो, वह आवश्यकता के आधार पर स्थानांतरण के लिए पत्र होगा। 

भर्ती और पदोन्नति नियमों में स्पष्ट किया गया है कि हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग सरकार में कनिष्ठ कार्यालय सहायक पुस्तकालय को संविदा के आधार पर प्रारंभ में 1 वर्ष के लिए लगाया जाएगा, जिसे वर्ष दर वर्ष आधार पर और आगे बढ़ाया जा सकेगा। 

संविदा अवधि में वर्ष दर वर्ष आधार पर विस्तारण, नवीकरण के लिए संबद्ध विभाग अध्यक्ष प्रमाण पत्र जारी करेगा कि संविदा पर नियुक्त व्यक्ति की सेवा और आचरण उस वर्ष के दौरान संतोषजनक रहा है। संविदा पर नियुक्त व्यक्ति की सेवा पूर्णतया अस्थायी तौर पर होगी। अगर कार्यपालन और आचरण ठीक नहीं पाया गया तो नियुक्ति समाप्त कर दी जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow