देश के प्रधानमंत्री पर कांग्रेस की टिप्पणी से साफ हो गया की गैर भाजपा के लिए कैसी है कांग्रेस की मानसिकता : संजय शर्मा

देश के प्रधानमंत्री पर कांग्रेस की टिप्पणी से साफ हो गया की गैर भाजपा के लिए कैसी है कांग्रेस की मानसिकता : संजय शर्मा

Feb 17, 2024 - 16:30
Feb 17, 2024 - 16:38
 0  17
देश के प्रधानमंत्री पर कांग्रेस की टिप्पणी से साफ हो गया की गैर भाजपा के लिए कैसी है कांग्रेस की मानसिकता : संजय शर्मा
 

यंगवार्ता न्यूज़ -  शिमला  17-02-2024

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजय शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी के एक राष्ट्रीय प्रवक्ता ऋतु चौधरी द्वारा धर्मशाला में पत्रकार वार्ता में देश के प्रधानमंत्री के लिए की गई अभद्र टिप्पणी अत्यंत निंदनीय है और यह कांग्रेस पार्टी के संस्कारों को और उनके डीएनए को दिखाता है कि कांग्रेस पार्टी सत्ता पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है और किसी भी उच्च पद पर बैठे हुए व्यक्ति के लिए किन्हीं भी निम्न शब्दों तक जा सकती है। 
ऋतु चौधरी द्वारा प्रधानमंत्री मोदी की तुलना जनरल डायर से करना कांग्रेस पार्टी की मानसिकता को दर्शाता है कि वह सत्ता के लिए किस तरह से बौखलाए हुए हैं। कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा इंदिरा गांधी की हत्या के बाद सिखों के नरसंहार को याद करना चाहिए कि किस तरह से उन्होंने बेकसूर लोगों को मौत के घाट उतरवाया है और आज भी उनके परिवार इंसाफ के लिए तरस रहे हैं । किस तरह सिखों को उनके घरों से निकलकर सड़कों पर जिंदा जला दिया गया था। कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा की गई उस हरकत ने अंग्रेज जनरल डायर को भी पीछे छोड़ दिया था। 
जब जब कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने पीएम मोदी को गाली दी है वह और मजबूत होकर देश के नेतृत्व के लिए आगे आए हैं और उनकी लोकप्रियता बड़ी है और कांग्रेस को ही हमेशा मुंह की खानी पड़ी है । मोदी को गाली देने में गांधी परिवार सबसे आगे रहा है और इनमें सोनिया राहुल और प्रियंका कोई भी पीछे नहीं रहा। 28 नवंबर 2022 को कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने पीएम को अपशब्द कहे। 2007 में सोनिया गांधी ने मोदी को जनसभा में मौत का सौदागर कहा और जनता ने गुजरात से कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया। 
कांग्रेस नेताओं ने कब क्या बोला पीएम मोदी के लिए 
 
3 मार्च 2013 को कांग्रेस नेता मणि शंकर अय्यर ने नरेंद्र मोदी की तुलना सांप बिच्छू से की।
2012 में कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने प्रधानमंत्री के लिए  अपशब्दों का प्रयोग किया ।
1 फरवरी 2014 को सोनिया गांधी ने पीएम मोदी को जहर की खेती करने वाला कहा।
6 अक्टूबर 2016 को राहुल गांधी ने पीएम मोदी के लिए खून का दलाल शब्द का प्रयोग किया।
16 नवंबर 2016 को प्रमोद तिवारी ने पीएम को गलत शब्द कहे।
7 दिसंबर 2017 को कांग्रेस नेता मणि शंकर अय्यर ने प्रधानमंत्री के लिए नीच शब्द का प्रयोग किया।
26 जून 2018 को रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री के लिए औरंगजेब शब्द का प्रयोग किया।
20 सितंबर 2018 को राहुल गांधी ने चौकीदार चोर है कहा और बाद में कोर्ट के भीतर माफी मांग ली।
22 नवंबर 2018 को कांग्रेस नेता राज बब्बर ने प्रधानमंत्री के लिए गाली प्रयोग की।
10 जनवरी 2019 को कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे ने मोदी जी के लिए हिटलर शब्द का प्रयोग किया।
25 नवंबर 2019 को राशिद अल्वी ने पीएम के लिए अपशब्द कहे ।
16 मार्च 2019 को पवन खेड़ा ने प्रधानमंत्री के लिए गलत शब्दों का प्रयोग किया।
7 में 2019 को प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री को दुर्योधन शब्द से अपमानित करने का प्रयास किया।
7 में 2019 को ही कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने औरंगजेब शब्द का प्रयोग किया।
9 में 2019 को प्रियंका गांधी ने डायर शब्द प्रधानमंत्री के लिए प्रयोग किया।
24 जून 2019 को कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री के लिए गाली का प्रयोग किया।
15 अक्टूबर 2019 को राहुल गांधी ने एक बार फिर से पीएम मोदी के लिए गलत शब्दों का प्रयोग किया।
18 दिसंबर 2019 को कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री के लिए गाली निकाली।
7 जनवरी 2020 को कांग्रेस नेता तरुण गोगोई ने प्रधानमंत्री के लिए जिन्ना शब्द का प्रयोग किया।
9 जनवरी 2020 को कांग्रेस नेता कमलनाथ ने मोदी जी के परिवार के लिए अभद्र टिप्पणी की।
14 जनवरी 2022 को मणि शंकर अय्यर ने प्रधानमंत्री के लिए कातिल शब्द का प्रयोग किया।
18 जुलाई 2020 को कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने पीएम के लिए अभद्र शब्दों का प्रयोग किया।
12 जून 2022 को सुबोध कांत सहाय ने प्रधानमंत्री के लिए हिटलर शब्द का प्रयोग किया।
2023 में कांग्रेस के नेताओं के एक झुंड ने दिल्ली हवाई अड्डे की हवाई पट्टी पर बैठकर मोदी तेरी कब्र खुदेगी के नारे का प्रयोग किया । अगर कांग्रेस नेताओं के द्वारा प्रधानमंत्री को दी गई गालियों में जाएं तो इसकी सूची बहुत लंबी है। कांग्रेस के नेताओं की ऐसी टिप्पणियों से ही कांग्रेस पार्टी का अंत देश में हो रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow