चंबा , लाहौल स्पीति व किन्नौर के जनजातीय क्षेत्रों में विकसित भारत संकल्प यात्रा को मिला भारी जन समर्थन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा को आकांक्षी जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र भरमौर में भी भारी जन समर्थन मिल रहा है। यह यात्रा भरमौर की विभिन्न पंचायतों का भ्रमण कर लोगों को केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मुहैया करवा रही है। लोगों को इन योजनाओं का भविष्य में काफी लाभ मिलेगा

Nov 19, 2023 - 18:29
Nov 19, 2023 - 19:20
 0  13
चंबा , लाहौल स्पीति व किन्नौर के जनजातीय क्षेत्रों में विकसित भारत संकल्प यात्रा को मिला भारी जन समर्थन
 
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  19-11-2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा को आकांक्षी जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र भरमौर में भी भारी जन समर्थन मिल रहा है। यह यात्रा भरमौर की विभिन्न पंचायतों का भ्रमण कर लोगों को केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मुहैया करवा रही है। लोगों को इन योजनाओं का भविष्य में काफी लाभ मिलेगा। 
यात्रा के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा विशेषज्ञ लोगों को सरकार की इन योजनाओं की बारीकी से जानकारी प्रदान कर रहे हैं। वहीं  फील्ड में जाकर लोगों को इस संकल्प यात्रा के बारे तथा भगवान बिरसा मुंडा के बारे में जागरूक कर रहे हैं। वही ज़िला लाहौल स्पीति के ब्लॉक् स्पिति मे भी माइनस तापमान मे ओर किन्नौर के पंचायतों मे भी लोगो का भारी समर्थन मिल रहा है कार्यक्रम के दौरान लोंगो को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के साथ  प्रचार सामग्री भी वितरित की जा रही है। 
राष्ट्रव्यापी विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत 15 नवम्बर को किया गया। इस यात्रा का उद्देश्य उन लोगों तक पहुंचाना है जो सरकारी योजनाओं से वंचित हैं। साथ ही यात्रा का उद्देश्य लोगों में स्वच्छता सुविधाएं , आवश्यक वित्तीय सेवाएं , बिजली कनेक्शन , एलपीजी सिलेंडर , स्वच्छ पेयजल , गरीबों के लिए आवास , खाद्य सुरक्षा , उचित पोषण , स्वास्थ्य योजना इत्यादि जैसी कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता फैलाना और इनका लाभ वंचितों को प्रदान करवाना है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow