प्रदेश के सभी स्कूलों में अब हर रोज सुबह की प्रार्थना सभा में छात्रों को नशा-विरोधी शपथ दिलाना अनिवार्य 

हिमाचल प्रदेश सरकार ने युवाओं को नशे से दूर रखने और राज्य को नशा-मुक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। प्रदेश के सभी स्कूलों में अब हर रोज सुबह की प्रार्थना सभा में छात्रों को नशा-विरोधी शपथ दिलाना अनिवार्य

Aug 6, 2025 - 11:56
Aug 6, 2025 - 12:01
 0  101
प्रदेश के सभी स्कूलों में अब हर रोज सुबह की प्रार्थना सभा में छात्रों को नशा-विरोधी शपथ दिलाना अनिवार्य 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    06-08-2025

हिमाचल प्रदेश सरकार ने युवाओं को नशे से दूर रखने और राज्य को नशा-मुक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। प्रदेश के सभी स्कूलों में अब हर रोज सुबह की प्रार्थना सभा में छात्रों को नशा-विरोधी शपथ दिलाना अनिवार्य कर दिया गया है। साथ ही, प्रदेश के सभी कॉलेजों में होने वाले कार्यक्रमों में भी यह शपथ अनिवार्य रूप से दिलाई जाएगी।

इस संबंध में राज्य के शिक्षा सचिव ने सभी स्कूल प्रमुखों और कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को निर्देशात्मक पत्र जारी कर दिया है। कॉलेजों को 26 जून, जो कि अंतरराष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के रूप में मनाया जाता है के अवसर पर विशेष रूप से शपथ को दोहराने को कहा गया है।

उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने कहा कि यह शपथ केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि एक सामाजिक चेतना का संदेश है। इसका उद्देश्य छात्रों के बीच जागरुकता, जिम्मेदारी और नकारात्मक आदतों के प्रति प्रतिरोध की भावना विकसित करना है। उन्होंने कहा कि सामूहिक रूप से जब युवा नशे के खिलाफ खड़े होंगे, तो समाज में सकारात्मक बदलाव अवश्य आएगा।

शिक्षा विभाग ने स्कूल और कॉलेज प्रशासन को आदेश के सख्त अनुपालन के निर्देश दिए हैं, ताकि प्रदेश में एक स्वस्थ, नशामुक्त और सशक्त युवा पीढ़ी का निर्माण सुनिश्चित हो सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />