पिता और भतीजे सहित सलाखों के पीछे रहेंगे पूर्व ड्रग कंट्रोलर , अनुचित तरीके से बने अकूत संपत्ति के मालिक

जिला अदालत सोलन के विशेष न्यायाधीश अरविंद मल्होत्रा की अदालत ने सोलन और बद्दी में ड्रग इंस्पेक्टर और ड्रग कंट्रोलर के पद पर रहते हुए अनुचित तरीके से अकूत संपत्ति के मालिक बने आरोपी कपिल धीमान को दोषी ठहराते हुए तीन वर्ष के कठोर कारावास और पांच लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है

Dec 12, 2024 - 12:13
Dec 12, 2024 - 12:20
 0  24
पिता और भतीजे सहित सलाखों के पीछे रहेंगे पूर्व ड्रग कंट्रोलर , अनुचित तरीके से बने अकूत संपत्ति के मालिक
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ -  सोलन  12-12-2024

जिला अदालत सोलन के विशेष न्यायाधीश अरविंद मल्होत्रा की अदालत ने सोलन और बद्दी में ड्रग इंस्पेक्टर और ड्रग कंट्रोलर के पद पर रहते हुए अनुचित तरीके से अकूत संपत्ति के मालिक बने आरोपी कपिल धीमान को दोषी ठहराते हुए तीन वर्ष के कठोर कारावास और पांच लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। इसके अतिरिक्त दोषी के पिता और भतीजे को भी 2-2 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई गई और सभी दोषियों की करीब 65 लाख रुपए की चल-अचल संपत्ति को सरकार के अधीन करने के भी आदेश दिए गए हैं। 
राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो) के उप जिला न्यायवादी हेमंत चौधरी ने बताया कि वर्ष 2012 में विजिलेंस को एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें सोलन के तत्कालीन ड्रग इंस्पेक्टर और बद्दी के ड्रग कंट्रोलर कपिल धीमान पर अनुचित तरीके से असीमित संपत्ति बनाने के गंभीर आरोप लगाए गए थे। मामले में उसके पिता व भतीजे सहित तीन अन्य उद्योगपतियों के भी शामिल होने की बात कही गई थी। 
विजिलेंस ने आरोपी के खिलाफ 14 दिसंबर, 2012 को मामला दर्ज किया और 2001 से अब तक की एक निश्चित अवधि के बीच में उसके द्वारा जुटाई गई संपत्ति को आधार बनाया गया। जुटाई गई संपत्ति को देख जांच एजेंसी भी हैरत में पड़ गई। उसके आवास से बरामद हुए सामान की गिनती करने में ही पुलिस को तीन दिन का समय लग गया था। उप जिला न्यायवादी हेमंत चौधरी ने बताया कि विशेष न्यायाधीश सोलन अरविंद मल्होत्रा की अदालत ने अनुचित तरीके से असीमित संपत्ति जोड़ने के मामले में तीनों को दोषी करार दिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow