सरकार समग्र विकास के लिए कर रही निर्णायक कार्य , सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में बोले , उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल सरकार प्रदेश के समग्र विकास के लिए निर्णायक काम कर रही है। इसमें हर गांव के आखिरी कोने तक विकास के लाभ पहुंचाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस उद्देश्य को पूरा करने में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण उपक्रम है। अग्निहोत्री ने यह बात शनिवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बालीवाल में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कही

Oct 26, 2024 - 17:37
Oct 26, 2024 - 18:01
 0  31
सरकार समग्र विकास के लिए कर रही निर्णायक कार्य , सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में बोले , उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना  26-10-2024
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल सरकार प्रदेश के समग्र विकास के लिए निर्णायक काम कर रही है। इसमें हर गांव के आखिरी कोने तक विकास के लाभ पहुंचाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस उद्देश्य को पूरा करने में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण उपक्रम है। अग्निहोत्री ने यह बात शनिवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बालीवाल में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कही। इस मौके पर उन्होंने जन समस्याओं का मौके पर निपटारा किया और जनता की मांगों तथा आग्रहों का समाधान किया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बालीवाल क्षेत्र में विकास की अनेक परियोजनाओं से यह क्षेत्र आने वाले समय में विकास का अगुआ होगा। उन्होंने बताया कि किसानों के लिए बेहतर सिंचाई सुविधा मुहैया कराने के मकसद से बीत क्षेत्र सिंचाई योजना-2 का निर्माण किया जा रहा है। 
70 करोड़ रुपये की इस योजना में बालीवाल क्षेत्र को भी सम्मिलित किया गया है। इसके अतिरिक्त बीत क्षेत्र में 62 करोड़ की पानी की स्कीम का काम भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हरोली में जलशक्ति विभाग की 28 करोड़ रुपये की 4 महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य तेजी से चल रहा है। इनमें पूबोवाल, बालीवाल, हरोली और नगनोली की जल योजनाएं शामिल हैं। इसके अलावा बालीवाल क्षेत्र में जल शक्ति विभाग की 21 करोड़ रुपये की तीन महत्वपूर्ण योजनाओं का काम चल रहा है। इनमें बालीवाल के लिए 7.80 करोड़ रुपये लागत की एशियन विकास बैंक की योजना,10 करोड़ की हरोली-पंजुआणा योजना तथा नाबार्ड की 2.83 करोड़ रुपये की योजना शामिल है। बालीवाल क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए 5 बड़े भंडारण टैंक बनाए गए हैं। इनमें बालीवाल में 1 लाख लीटर तथा जोड़ियां, भानेवाल व पंजुआणा में 40-40 हजार लीटर और गुजरांवाला में 20 हजार लीटर क्षमता के जल भंडारण टैंक बनाए गए हैं। 
अग्निहोत्री ने कहा कि पुंजआना से पोलियां वाया कुठारबीत सड़क के लिए 42 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इसमें 12.50 करोड़ की राशि सड़क निर्माण को लेकर भूमि अधिग्रहण पर व्यय की जाएगी। वहीं, गिड़गिड़ासाहब से टाहलीसाहब वाया बाबा भरथरी मंदिर सड़क पर 4.65 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। इसकी टेंडर प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा बालीवाल में 35 लाख रुपये अलग अलग सड़क कार्याें पर खर्च होंगे। पंचायत में मनरेगा के तहत 52 लाख रुपये के कार्य किए गए हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए तार तथा पोल बदलने के काम किए जा रहे हैं। बालीवाल क्षेत्र में इन कार्यों पर 25 लाख रुपये व्यय किए गए हैं। उन्होंने लोगों की मांग पर सिंह दा मोहल्ला और भानेवाल गुरुद्वारे में वोल्टेज की समस्या के निदान के लिए 3 फेज बिजली लाइन के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री के सामने जब बालीवाल के वार्ड नंबर 7 के तारू राम और वार्ड नंबर 5 की नीलम कौर के रहने को पक्का मकान ना होने की समस्या आई तो उन्होंने मौके पर ही दोनों मामलों में मुख्यमंत्री आवास योजना में उनके लिए आवास स्वीकृत कर दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इसे लेकर तमाम औपचारिकताएं पूरा करने के निर्देश दिए। आवास मिलने की खुशी से गदगद दोनों लाभार्थियों ने सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की खूब प्रशंसा करते हुए उपमुख्यमंत्री का आभार जताया। अग्निहोत्री ने बताया कि क्षेत्र में आवास योजना के तहत पात्र 42 लोगों को पक्के मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली क्षेत्र में अनेक प्राचीन टोबे (तालाब) हैं। उनके संरक्षण और सौंदर्यीकरण पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
 टोबों की रिर्चाचिंग पर 18 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। वहीं, 2-2 करोड़ से पूबोवाल और दुलैहड़ में टोबों का सौंदर्यकरण किया जा रहा है। अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में निर्माणाधीन बल्क ड्रग पार्क परियोजना हिमाचल के औद्योगिक परिदृश्य को एक नई दिशा देने के साथ ही हजारों लोगों को रोजगार प्रदान करने में मददगार होगी। परियोजना के ढांचागत निर्माण कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। 1405 एकड़ क्षेत्र में 2000 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली वाली इस परियोजना में केंद्र और हिमाचल सरकार 1000-1000 करोड़ का पूंजी निवेश करेगी। इसके संचालन का जिम्मा हिमाचल सरकार ने अपने हाथ लिया है। इससे राज्य के औद्योगिक विकास को नई ऊंचाई पर ले जाने के साथ ही फार्मास्यूटिकल उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल की जा सकेगी। अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में कोई भी अपराधी अपराध करके अब बच नहीं सकेगा।
 2 करोड़ रुपये व्यय करके पूरे क्षेत्र पर सीसीटीवी की निगरानी सुनिश्चित की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद बनाने के लिए विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रवेश द्वार, मुख्य मार्गों, महत्वपूर्ण स्थलों, चौराहों और बाजारों में सीसीटीवी लगाए गए हैं। यह पहल क्षेत्र की सुरक्षा को सुनिश्चित करने और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के दृष्टिकोण से एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि हरोली के रोड़ा में जल्द ही 5 करोड़ रुपये की लागत से एक ऑटोमेटिक वाहन परीक्षण केंद्र स्थापित किया जाएगा, जहां कंप्यूटराइज्ड वाहन टेस्टिंग की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अतिरिक्त 8 करोड़ रुपये की लागत से ट्रैफिक पार्क और 7 करोड़ रुपये से एक विश्राम गृह का निर्माण कार्य भी तेजी से हो रहा है। उन्होंने कहा कि हरोली में 6 करोड़ से बस अड्डे का निर्माण किया जा रहा है।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow