लोकसभा चुनाव : प्रदेश की चारों सीटों पर जीतेंगी भाजपा,जल्द घोषित होंगे पार्टी के चेहरे : अनुराग ठाकुर

हिमाचल की चारों लोकसभा सीटें भाजपा ही जीतेगी। प्रदेश से जल्द ही लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के चेहरे घोषित होंगे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर के जोलसप्पड़ में पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बात कही

Mar 10, 2024 - 20:07
Mar 10, 2024 - 21:08
 0  7
लोकसभा चुनाव : प्रदेश की चारों सीटों पर जीतेंगी भाजपा,जल्द घोषित होंगे पार्टी के चेहरे : अनुराग ठाकुर

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर    10-03-2024

हिमाचल की चारों लोकसभा सीटें भाजपा ही जीतेगी। प्रदेश से जल्द ही लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के चेहरे घोषित होंगे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर के जोलसप्पड़ में पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बात कही। 

उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य चुनाव समिति की बैठक भी हो चुकी है और अब केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में निर्णय होंगे। उसके बाद हिमाचल की चारों सीटों पर उम्मीदवार उतारे जाएंगे। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहेंगे।

इसके उपरांत लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों का उतारा जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी तक इतनी जल्दी नहीं है। अभी आदर्श चुनाव आचार संहिता भी नहीं लगेगी। कांग्रेस का काम चुनाव से पहले बयानबाजी करना है। कभी ईवीएम पर ठीकरा फोड़ते हैं तो कभी चुनाव आयोग पर। यह कांग्रेस नेताओं की पुरानी आदत बन चुकी है। जब जीतते हैं, तब इस विषय पर कुछ नहीं कहते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow