नेशनल क्रश बहुत से नेता , नेशनल ट्रस्ट सिर्फ़ नरेंद्र मोदी की गारंटी : अनुराग ठाकुर

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज अपने हिमाचल प्रवास के तीसरे दिन हमीरपुर स्थित गांधी चौक पर एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए आगामी लोकसभा चुनावों और विधानसभा उपचुनाव में सभी हिमाचलवासियों को एकजुट होकर भाजपा की डबल इंजन की सरकार हेतु वोट करने का आह्वान  किया

Apr 11, 2024 - 17:32
 0  19
नेशनल क्रश बहुत से नेता , नेशनल ट्रस्ट सिर्फ़ नरेंद्र मोदी की गारंटी : अनुराग ठाकुर

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर  11-04-2024

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज अपने हिमाचल प्रवास के तीसरे दिन हमीरपुर स्थित गांधी चौक पर एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए आगामी लोकसभा चुनावों और विधानसभा उपचुनाव में सभी हिमाचलवासियों को एकजुट होकर भाजपा की डबल इंजन की सरकार हेतु वोट करने का आह्वान  किया। इस दौरान भाजपा हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल और पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सहित भाजपा प्रत्याशी इंद्रदत्त लखनपाल , राजेंद्र राणा और निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा के साथ विशाल जनसभा में अन्य गणमान्य भी मौजूद रहे। 
अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज पूरा भारत लोकतंत्र के महापर्व को पूरे उत्साह उमंग से मना रहा है। वैसे तो देश में नेशनल क्रश बहुत होंगे लेकिन नेशनल ट्रस्ट सिर्फ़ मोदी की गारंटी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के ही नहीं , बल्कि दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं। आज जनता को सिर्फ मोदी और मोदी की गारंटी पर भरोसा है। आज हिमाचल समय पूरे देश में कांग्रेस और उसकी गारंटियां फेल हैं। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार दोबारा नहीं बनी , क्योंकि वहां उन्होंने एक भी वादे पूरे नहीं किए थे। राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार देश में सबसे ज्यादा होते थे और 19 पेपर लीक हुए हुए। वहीं छत्तीसगढ़ में सिर्फ मुख्यमंत्री के परिवारजनों को ही सरकारी नौकरी मिलती थी। 
छत्तीसगढ़ में जहां महादेव एप घोटाला सामने आया वहीं राजस्थान के सचिवालय में ही करोड़ों रुपए और सोना बरामद हुआ। यह लोग किसी प्रकार हिमाचल और कर्नाटक में झूठी गारंटीयों के दम पर आए हैं पर आज एक भी वादा पूरा करने में पूरी तरह से फेल हो चुके हैं। ना ₹1500 प्रतिमाह माता बहनों को मिले हैं , ना ₹100 प्रति लीटर दूध और ₹2 प्रति किलो गोबर खरीदा गया है। 5 लाख नौकरियों का दम भरने वालों ने अभी तक पांच युवाओं को भी नौकरी नहीं दी है। 
और इसलिए आज जनता ने मन बना लिया है कि सरकार बनाएंगे तो सिर्फ मोदी की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हिमाचल में 4 की 4 और देश में 400 पार की बयार चल रही है और हिमाचल में विधानसभा उपचुनाव की सभी सीटें भाजपा बड़े अंतर से जीतने जा रही है। अंत में अनुराग ठाकुर ने कहा कि 2014 से 2024 तक मोदी ने कांग्रेस के 60 वर्षों के गड्ढे को भरने और देश को तेजी से विकास करने लायक बनाया है। अगले 5 वर्षों में टी 20 की भांति मोदी विकास के चौके और छक्के लगाने को तैयार हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow