जतोग कैंट बोर्ड द्वारा टैक्स में वृद्धि करने पर भड़के लोग, निकाली आक्रोश रैली, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

जतोग कैंट बोर्ड द्वारा  हाउस टैक्स में वृद्धि कर दी है जिस पर भड़क गए है और बोर्ड के खिलाफ जन आक्रोश रैली निकाल कर टैक्स में की गई वृद्धि को वापिस लेने की मांग की साथ ही उग्र आंदोलन की चेतावनी

Sep 6, 2025 - 13:07
Sep 6, 2025 - 13:17
 0  17
जतोग कैंट बोर्ड द्वारा टैक्स में वृद्धि करने पर भड़के लोग, निकाली आक्रोश रैली, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    06-09-2025

जतोग कैंट बोर्ड द्वारा  हाउस टैक्स में वृद्धि कर दी है जिस पर भड़क गए है और बोर्ड के खिलाफ जन आक्रोश रैली निकाल कर टैक्स में की गई वृद्धि को वापिस लेने की मांग की साथ ही उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी।लोगो ने आरोप लगाया है कि बोर्ड द्वारा कोई सुविधा नही दे रहा है और टैक्स पर टैक्स लगाए जा रहे है।

पूर्व प्रधान कमल गुप्ता ने कहा कि कैंट बोर्ड ने आम जनता पर हाउस टैक्स में बेतहाशा वृद्धि कर दी है, जिससे लोगों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना किसी कर-स्लैब के मनमाने ढंग से 100 प्रतिशत से लेकर 1000 प्रतिशत तक टैक्स बढ़ा दिया गया है। इससे मध्यम और निम्नवर्गीय परिवार गंभीर संकट में हैं।

आक्रोशित जनता ने केवल टैक्स वृद्धि ही नहीं बल्कि विकास कार्यों की लचर स्थिति पर भी सवाल खड़े किए। विशेषकर शमशान घाट की सड़क, जो आठ वर्ष पूर्व बनाई गई थी, उसकी आज तक मरम्मत नहीं हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क अधूरी छोड़ दी गई थी और अब हालत यह है कि उस पर चलना-फिरना बेहद कठिन हो गया है। 

राहगीरों को गिरते-पड़ते उस रास्ते से गुजरना पड़ता है। पहले यह मार्ग सुगम था, लेकिन अब जर्जर हालात में है। जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि कैंट बोर्ड ‘तानाशाही’ तरीके से काम कर रहा है और विकास कार्यों में घोटाले की आशंका स्पष्ट झलकती है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो विरोध और उग्र रूप ले सकता है।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow