मंत्री की गाड़ी पर काले झंडे और जूते फेंक कर तिरंगे का किया अपमान, सरकार लेगी कड़ा संज्ञान : सीएम सुक्खू

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की गाड़ी पर काले झंडे और जूते फेंकने के मामले में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। मुख्यमंत्री ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया और कहा कि मंत्री जगत सिंह नेगी वहां पर लोगों का दुख दर्द बांटने गए थे

Jul 28, 2025 - 16:11
Jul 28, 2025 - 16:31
 0  33
मंत्री की गाड़ी पर काले झंडे और जूते फेंक कर तिरंगे का किया अपमान, सरकार लेगी कड़ा संज्ञान : सीएम सुक्खू
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     28-07-2025

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की गाड़ी पर काले झंडे और जूते फेंकने के मामले में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। मुख्यमंत्री ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया और कहा कि मंत्री जगत सिंह नेगी वहां पर लोगों का दुख दर्द बांटने गए थे और वहां पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने आकर उनके साथ बहस बाजी की और उनकी गाड़ी पर काले झंडे और जूते फेक जो की तिरंगे का अपमान है। 

कांग्रेस पार्टी कभी भी तिरंगा के अपमान सहन नहीं करेगी। इसको लेकर आज बागवानी मंत्री जगत नेगी के साथ चर्चा की जाएगी और उसके बाद ही इस पर फैसला लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जयराम ठाकुर को न जाने जगत नेगी के साथ क्या परेशानी है। थुनाग में हॉर्टिकल्चर कॉलेज के बच्चे शिमला मिलने आए थे और वहां पर न जाने की बात कर रहे थे और कॉलेज को कहीं और शिफ्ट करें की मांग कर रहे थे। 

उसको देखते हुए ही सरकार ने कॉलेज को 30 किलोमीटर की दूरी पर ही कॉलेज को शिफ्ट किया है इसमें भाजपा को क्या आपत्ति है यह केवल अस्थाई रुप से शिफ्ट किया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा आपदा पर भी राजनीति कर रही है लेकिन प्रदेश सरकार आपदा प्रभावितों की मदद में पहले दिन से लगी हुई है और जिनके घर गए हैं उनको राहत देने के साथ ही सड़कों को और पेयजल परियोजनाओं को खोलने का काम किया जा रहा है

वही राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला द्वारा नशे को लेकर प्रदेश सरकार पर उठाए जा रहे सवालों को लेकर भी मुख्यमंत्री ने पलटवार किया और उन्होंने कहा कि राज्यपाल एक संवैधानिक पद पर हैं और हम उनका सम्मान करते हैं लेकिन उन्होंने जो टिप्पणी की है वह उन्हें शोभा नहीं देती है। हिमाचल प्रदेश में सरकार नशे के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। 

सरकार बनने के 3 महीने के भीतर ही प्रदेश सरकार ने एनडीपीएस एक्ट में बदलाव कर कानून सख्त किया और 43 करोड़ की संपत्ति अभी संपति जफ़्त की है यही नहीं पंचायत स्तर पर भी नशे के खिलाफ अभियान चलाए जा रहे हैं। नशा निवारण केंद्र भी खोले जा रहे हैं इन्हें बनाने में समय लगता है हिमाचल के संबंध में राज्यपाल को इस तरह की बातें करना शोभा नहीं देता है।  इसको लेकर जल्द राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला से मिलेंगे और उनसे मिलकर बात करेंगे।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने  कैबिनेट की लगातार चार बैठकों को लेकर कहा कि यह इतिहास में पहली बार हो रहा है कि कैबिनेट की बैठक लगातार चार दिन हो रही है बैठक में कई अहम फैसले लिए जाएंगे और बैठक में कैसे हिमाचल को नई दिशा दी जाए आत्मनिर्भर बनाया जाए इसकी दिशा से काम किया जाएगा। 

इसके अलावा  ढाई साल में हमने जो कार्य किया आने वाले समय व्यवस्था परिवर्तन आत्मनिर्भर की ओर कैसे बढ़े इसनपर चर्चा होगी हैं  ओर  भविष्य की रूप रेखा को भी तय करेंगे।

सुक्खू ने कहा कि मानसून में अब तक 1500 करोड़ का नुकसान हो गया और कई  लोगों की जाने जा चुकी है। सरकार आपदा प्रभावितों को राहत देने का काम कर रही है उन्होंने कहा कि आधा मानसून बीत चुका है और अगस्त शुरू होने वाला है बीते साल भी अगस्त महीने में ही भारी नुकसान हुआ है । सरकार आपदा से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 

वही भाजपा नेताओं का केंद्र के मंत्रियों से मिलने को लेकर सुखविंदर सिंह ने कहा कि 2023 में भी हिमाचल में जब आपदा आई थी तो भाजपा द्वारा विशेष सत्र बुलाया गया था और तीन दिन चर्चा की गई। इस सत्र के दौरान हिमाचल को राहत पैकेज देने का प्रस्ताव लाया गया लेकिन भाजपा सदन से बाहर चली गई और अब भाजपा के नेता दिल्ली जा रहे हैं तो उम्मीद है कि वह हिमाचल को राहत पैकेज दिलाने की मांग केंद्र से करेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow