करियर अकादमी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाहन के परिसर में जन्माष्टमी पर मटकी व बांसुरी सजावट प्रतियोगिता 

करियर अकादमी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाहन के परिसर में जन्माष्टमी के उपलक्ष पर मटकी व बांसुरी सजावट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। छात्रों ने इस प्रतियोगिता में उत्साह पूर्वक भागीदारी निभाई। रंग बिरंगी मटकियों व बांसुरी की शोभा देखती ही बनती थी

Aug 24, 2024 - 20:03
Aug 24, 2024 - 20:15
 0  13
करियर अकादमी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाहन के परिसर में जन्माष्टमी पर मटकी व बांसुरी सजावट प्रतियोगिता 
 
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  24-08-2024
करियर अकादमी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाहन के परिसर में जन्माष्टमी के उपलक्ष पर मटकी व बांसुरी सजावट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। छात्रों ने इस प्रतियोगिता में उत्साह पूर्वक भागीदारी निभाई। रंग बिरंगी मटकियों व बांसुरी की शोभा देखती ही बनती थी। 
इस प्रतियोगिता के अंतर्गत छठी कक्षा में वेदांश प्रथम व अनस द्वितीय स्थान पर रहे। सातवीं व आठवीं कक्षा में तिशा प्रथम शाम्भवी व आरुषि द्वितीय तथा भव्या व पृद्धि तृतीय स्थान पर रहे। 
विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश सोलंकी ने बताया कि विद्यालय में इस प्रकार के त्यौहारों का आयोजन छात्रों में नैतिक मूल्यों व पारस्परिक सदभाव व मैत्री जैसे गुणों को बढ़ावा देते हैं। विद्यालय प्रबंधक समिति के अध्यक्ष शिव शंकर राठी व निदेशक मनोज राठी ने सभी छात्रों और शिक्षण गणों को कृष्ण जन्माष्ठमी की शुभकामनाएं दी। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow