विधायक और सांसद निधि के साथ मनरेगा के लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाना सुनिश्चित करें बीडीओ : डीसी 

उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में आज यहां ज़िला सोलन के सभी खण्ड विकास अधिकारियों के साथ विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त ने खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि विधायक व सांसद निधि, मनरेगा के अन्तर्गत लम्बित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करवाना सुनिश्चित करें

Mar 5, 2025 - 18:52
Mar 5, 2025 - 19:19
 0  42
  विधायक और सांसद निधि के साथ मनरेगा के लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाना सुनिश्चित करें बीडीओ : डीसी 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन  05-03-2025

उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में आज यहां ज़िला सोलन के सभी खण्ड विकास अधिकारियों के साथ विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त ने खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि विधायक व सांसद निधि, मनरेगा के अन्तर्गत लम्बित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करवाना सुनिश्चित करें। उन्होनें कहा कि वह अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को पंचायतों के लम्बित कार्यों का निरीक्षण कर उनकी सूची तैयार कर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर निपटाना सुनिश्चित करें। उन्होनें खण्ड विकास अधिकारियों से पंचायत में स्वीकृत धनराशि से विकास कार्यों को पूर्ण करके उपयोगिता प्रमाणपत्र कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए ताकि नवीन योजनाओं के लिए धनराशि स्वीकृत की जा सके। 
उपायुक्त ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत ज़िला के समस्त गांवों को ओडीएफ मॉडल बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम से कम एक कूड़ा पृथकीकरण के लिए शैड का निर्माण, सोखता गढ्ढ़ो का निर्माण, केंचुआ खाद के पिट तथा प्लास्टिक कचरे के लिए खण्ड स्तर पर स्थान चिन्हित कर एक प्लास्टिक कचरा संयंत्र लगवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि यदि गांव में किसी भी स्थान पर कूड़े का ढेर पाया जाता है तो इसका तुरंत निष्पादन करवाना सुनिश्चित करें। 
उन्होंने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत उपयुक्त स्थल का चयन कर हिमईरा दुकान के लिए भूमि का चयन करें। उपायुक्त ने खण्ड विकास अधिकारियों को राष्ट्रीय राजमार्गों पर स्थान चिन्हित कर सामुदायिक शौचालय निर्माण के निर्देश भी दिए। बैठक में विधायक व सांसद निधि, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना व राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन, ज़िला पंचायत अधिकारी जोगिन्द्र राणा, ज़िला योजना अधिकारी आभा, सभी खण्ड विकास अधिकारी व अन्य वरिष्ठ कर्मचारी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow