अयोग्य घोषित किए कांग्रेस के 6 विधायकों सहित तीन निर्दलीय विधायक चंडीगढ़ से देहरादून शिफ्ट

अयोग्य घोषित किए गए कांग्रेस के छह विधायकों सहित तीन निर्दलीय विधायकों को चंडीगढ़ से देहरादून शिफ्ट किया गया है। सूत्रों के अनुसार उन्हें मसूरी या ऋषिकेश में रखा

Mar 8, 2024 - 21:31
 0  202
अयोग्य घोषित किए कांग्रेस के 6 विधायकों सहित तीन निर्दलीय विधायक चंडीगढ़ से देहरादून शिफ्ट

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    08-03-2024

अयोग्य घोषित किए गए कांग्रेस के छह विधायकों सहित तीन निर्दलीय विधायकों को चंडीगढ़ से देहरादून शिफ्ट किया गया है। सूत्रों के अनुसार उन्हें मसूरी या ऋषिकेश में रखा गया है। शुक्रवार दोपहर को चंडीगढ़ से चार्टर्ड प्लेन के माध्यम से उन्हें देहरादून ले जाया गया। 

मुख्यमंत्री ने बैजनाथ में जनसभा के दौरान कहा कि चंडीगढ़ में रखे गए कांग्रेस के छह बागी और तीन निर्दलीय विधायकों को कहीं और शिफ्ट कर दिया है। 
शिफ्ट किए गए कांग्रेस के बागी विधायकों में इंद्रदत्त लखनपाल, सुधीर शर्मा, राजेंद्र राणा, रवि ठाकुर, चैतन्य शर्मा व देवेंद्र भुट्टो  शामिल हैं। 

वहीं निर्दलीय विधायकों में होशियार सिंह, केएल ठाकुर व आशीष शर्मा शामिल हैं। बता दें, अयोग्य घोषित किए गए कांग्रेस के छह विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow