एक्शन मोड पर सुक्खू सरकार, प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करने की तैयारी

प्रदेश की कांग्रेस सरकार में दो दिन से चल रहे घटनाक्रम और उथल-पुथल के बाद सुक्खू सरकार एक्शन मोड पर है। सरकार प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करने की तैयारी में

Mar 1, 2024 - 11:48
 0  543
एक्शन मोड पर सुक्खू सरकार, प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करने की तैयारी

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    01-03-2024

प्रदेश की कांग्रेस सरकार में दो दिन से चल रहे घटनाक्रम और उथल-पुथल के बाद सुक्खू सरकार एक्शन मोड पर है। सरकार प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करने की तैयारी में है। सरकार के विश्वस्त अधिकारियों को अहम ओहदे में तैनाती दी जाएगी। कई आईएएस, एचपीएस और एचएएस अधिकारियों को बदला जाना है। 

बीते बुधवार रात से ही इस पर कसरत शुरू हो गई है। दो दिन के भीतर इसको लेकर आदेश हो जाएंगे। कुछ उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षक के अलावा एसडीएम और डीएसपी स्तर के अधिकारियों को भी बदला जाना है। संगठन में पदाधिकारियों की नाराजगी दूर करने के लिए निगम और बोर्डों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की ताजपोशी होगी। 

इसमें 25 सालों से संगठन में काम कर रहे पदाधिकारियों को तरजीह दी जाएगी। इसके साथ ही विधायकों की नाराजगी को भी दूर किया जाएगा। सुक्खू ने सत्ता संभालने के बाद सरकार ने विभागों में बड़ा फेरबदल नहीं किया है। वे अकसर विपक्ष को ये कहते नजर आता रहे हैं कि आपके समय में भी यही अधिकारी थे, हम भी इन अधिकारियों से काम ले रहे हैं। 

तबादला करके अधिकारियों को तंग नहीं किया जाएगा। लेकिन अब जिस तरह से घटनाक्रम हुआ है, ऐसे में सरकार को अधिकारियों के तबादला करने की जरूरत महसूस हुई है। तबादले होने की भनक लगते ही मनपसंद की पोस्टिंग के लिए कई अधिकारियों ने मंत्री और विधायकों के चक्कर काटना भी शुरू कर दिए हैं। यह अफसर अलग-अलग माध्यमों से मुख्यमंत्री से भी संपर्क साधने की जुगत भिड़ाने में जुटे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow