हिमाचल प्रदेश में आज और कल भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी 

हिमाचल प्रदेश के सात जिलों के कई भागों में शुक्रवार और शनिवार को भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने के आसार

Mar 1, 2024 - 11:50
 0  180
हिमाचल प्रदेश में आज और कल भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    01-03-2024

हिमाचल प्रदेश के सात जिलों के कई भागों में शुक्रवार और शनिवार को भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, राज्य में 1 से 3 मार्च तक बारिश-बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। 

चार और पांच मार्च को मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर मौसम खराब रह सकता है। छह मार्च को फिर कई स्थानों पर बारिश-बर्फबारी की संभावना है। मौसम का मिजाज फिर बिगड़ गया है। शुक्रवार सुबह से अटल टनल में बर्फबारी शुरू हो गई है। 

जिसके कारण मनाली-लेह मार्ग पर छोटे वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। 4 और 5 मार्च को मैदानी जिलों ऊना, कांगड़ा, बिलासपुर और हमीरपुर में मौसम साफ रहने की संभावना है। 

उधर, बुधवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 5.8, सुंदरनगर में 4.5, भुंतर में 3.6, धर्मशाला में 6.4, ऊना में 5.7, नाहन में 9.3, सोलन में 4.0, मनाली में 2.1, कांगड़ा में 6.3, मंडी में 4.9, बिलासपुर में 6.0, चंबा में 6.5, डलहौजी में 6.1, कुफरी में 3.2, नारकंडा में 2.1, भरमौर में 4.0, रिकांगपिओ 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 8.9, केलांग में माइनस 8.4 और कल्पा में माइनस 0.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow