प्रदेश में नए अध्यक्ष की अगुवाई में लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटी कांग्रेस 

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस नए अध्यक्ष की अगुवाई में लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में जुट गई है। प्रदेश में चल रहे सियासी घमासान के बीच हालात को सामान्य करने आए पार्टी पर्यवेक्षक डीके शिवकुमार और भूपेंद्र हुड्डा मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को मंडी संसदीय सीट से चुनाव लड़ाकर नया अध्यक्ष नियुक्त करने के पक्ष

Mar 9, 2024 - 14:02
 0  87
प्रदेश में नए अध्यक्ष की अगुवाई में लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटी कांग्रेस 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    09-03-2024

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस नए अध्यक्ष की अगुवाई में लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में जुट गई है। प्रदेश में चल रहे सियासी घमासान के बीच हालात को सामान्य करने आए पार्टी पर्यवेक्षक डीके शिवकुमार और भूपेंद्र हुड्डा मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को मंडी संसदीय सीट से चुनाव लड़ाकर नया अध्यक्ष नियुक्त करने के पक्ष में हैं। 

हाईकमान को सौंपी रिपोर्ट में कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने जल्द ही इस बाबत बदलाव करने की सिफारिश की है। ऐसे में लोकसभा चुनाव तक प्रदेश में अस्थायी तौर पर नए अध्यक्ष की नियुक्ति होने की अटकलें तेज हो गई हैं।

विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के साथ चार कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए थे। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हर्ष महाजन और पवन काजल कांग्रेस को छाेड़कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं। 

राजेंद्र राणा ने भी कार्यकारी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। विधानसभा उपाध्यक्ष बनने के चलते तकनीकी तौर पर अब विनय कुमार भी कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर कार्यरत नहीं हैं। ऐसे में कांग्रेस के लिए नया अध्यक्ष नियुक्त करने की राह भी आसान नहीं रहने वाली है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow