एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर सिरमौर की बेटियों ने कमाया नाम : बलदेव तोमर 

एशिया खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के बाद अपने गृह जिला सिरमौर पहुंची भारतीय महिला कबड्डी टीम के कप्तान रितु नेगी का जिला भर में भव्य स्वागत हुआ। पांवटा साहिब में जहां युवा कांग्रेस और स्थानीय लोगों ने रितु नेगी का इस्तकबाल किया। वही रितु नेगी ने शिलाई के पूर्व विधायक और भाजपा प्रवक्ता बलदेव तोमर से भी भेंट की

Oct 12, 2023 - 20:10
 0  109
एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर सिरमौर की बेटियों ने कमाया नाम : बलदेव तोमर 
एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर सिरमौर की बेटियों ने कमाया नाम : बलदेव तोमर 
यंगवार्ता न्यूज़ -  पांवटा साहिब  12-10-2023
एशिया खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के बाद अपने गृह जिला सिरमौर पहुंची भारतीय महिला कबड्डी टीम के कप्तान रितु नेगी का जिला भर में भव्य स्वागत हुआ। पांवटा साहिब में जहां युवा कांग्रेस और स्थानीय लोगों ने रितु नेगी का इस्तकबाल किया। वही रितु नेगी ने शिलाई के पूर्व विधायक और भाजपा प्रवक्ता बलदेव तोमर से भी भेंट की। इस दौरान भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने कहा कि एशियाई खेलों में ऐतिहासिक जीत हासिल कर स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली शिलाई की बेटियों ने न केवल परिवार का बल्कि हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। 

बलदेव तोमर ने एशियाई खेलों में भारतीय कबड्डी टीम में शामिल जिला सिरमौर की बेटियों रितु नेगी , सुषमा शर्मा और  पुष्पा राणा को हार्दिक शुभकामनाएं दी। वही बलदेव तोमर ने कहा कि सिरमौर की बेटियों ने यह साबित कर दिया है कि बेटियां वास्तव में ही अनमोल है। बलदेव तोमर ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा खेलों के लिए विशेष बढ़ावा दिया जा रहा है , जिसके चलते खिलाड़ियों को सभी मूलभूत सुविधा केंद्र सरकार द्वारा मुहैया करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा खिलाड़ियों को न केवल सुविधा मुहैया करवाई जा रही है , बल्कि विशेष आर्थिक प्रोत्साहन भी दिया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाकायदा भारतीय महिला कबड्डी टीम की बेटियों से मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया। बलदेव तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आज एशियाई खेलों में पहली बार देश ने पदक जीतने में शतक लगाया है। उन्होंने कहा कि यदि कबड्डी की बात करते हैं तो कबड्डी में जहां भारतीय महिला टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया है वहीं पुरुष कबड्डी टीम ने भी देश का नाम रोशन किया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow