कंगना रणौत के खिलाफ सुप्रिया श्रीनेत की ओर से की गई टिप्पणी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण : जयराम ठकुर 

हिमाचल प्रदेश की बेटी कंगना रणौत के खिलाफ कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत की ओर से की गई टिप्पणी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। कंगना रणौत छोटी काशी कहे जाने वाली मंडी की बेटी

Mar 26, 2024 - 15:50
 0  40
कंगना रणौत के खिलाफ सुप्रिया श्रीनेत की ओर से की गई टिप्पणी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण : जयराम ठकुर 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    26-03-2024

हिमाचल प्रदेश की बेटी कंगना रणौत के खिलाफ कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत की ओर से की गई टिप्पणी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। कंगना रणौत छोटी काशी कहे जाने वाली मंडी की बेटी है। उन्होंने फिल्म जगत में हिमाचल और मंडी का नाम रोशन किया है। 

उनके खिलाफ इस तरह की टिप्पणी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कंगना रणौत का अपमान पूरे मंडी का अपमान है, पूरे हिमाचल का अपमान है, समूचे देश की संपूर्ण नारी शक्ति का अपमान है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता का यह बयान ही मातृशक्ति के प्रति कांग्रेस की सोच को दर्शाता है। देवभूमि के लोग कांग्रेस की महिला नेत्री  की ओर से मंडी  की  बेटी  के  इस अपमान  को माफ नहीं करेंगे। मातृशक्ति का अपमान कांग्रेस की आदत बन गई है। लोकसभा के चुनाव में मंडी और हिमाचल की जनता कांग्रेस को उनके इस कृत्य का करारा जवाब देगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow