राजधानी में गर्मियों का सीजन शुरू होते ही युवतियों में लखनवी चिकनकारी कुर्ती का क्रेज

प्रदेश की राजधानी शिमला में गर्मियों का सीजन शुरू होते ही युवतियों में लखनवी चिकनकारी कुर्ती का क्रेज है। बाजारों में इन कुर्तियों की भारी डिमांड है। बड़ी बात यह है कि यह सबके बजट में

Mar 26, 2024 - 15:55
 0  27
राजधानी में गर्मियों का सीजन शुरू होते ही युवतियों में लखनवी चिकनकारी कुर्ती का क्रेज

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    26-03-2024

प्रदेश की राजधानी शिमला में गर्मियों का सीजन शुरू होते ही युवतियों में लखनवी चिकनकारी कुर्ती का क्रेज है। बाजारों में इन कुर्तियों की भारी डिमांड है। बड़ी बात यह है कि यह सबके बजट में भी है। एक कुर्ती की कीमत 300 से 500 रुपये है। 

बाजार में चिकनकारी कढ़ाई में जारजट के कुर्ते के साथ कॉटन के सूट भी मौजूद हैं। युवतियां ज्यादातर जारजट के कुर्ते और महिलाएं चिकनकारी कढ़ाई में कॉटन के सूट खरीद रही हैं।

इसमें एक पैटर्न के भीतर अलग-अलग लखनऊ चिकनकारी सिलाई के मिश्रण का इस्तेमाल किया गया है। इनमें फूल पत्तियां, बेल, तितलियां, धनिया पत्ती, जोड़ा और बुलबुल सिलाई सहित कई तरह के डिजाइन बनाए गए हैं। 

बाजार में इन कुर्तों में हर तरह के रंग मौजूद है। यह कुर्ता जालीदार होता है इसलिए इसके साथ लाइनिंग भी दी जाती है। काॅटन का कपड़ा होता है। इसे जालीदार चिकनकारी कुर्ती के अंदर से पहना जाता है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow