कंगना रणौत को टिकट मिलने के बाद रूठों को मनाने में जुटी भाजपा हाईकमान 

मंडी लोकसभा से कंगना रणौत को टिकट मिलने के बाद भाजपा हाईकमान रूठों को मनाने में जुट गई है। ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंगलवार रात को पूर्व सांसद महेश्वर सिंह को मनाने उनके घर रघुनाथपुर पहुंचे

Mar 27, 2024 - 13:22
 0  148
कंगना रणौत को टिकट मिलने के बाद रूठों को मनाने में जुटी भाजपा हाईकमान 

यंगवार्ता न्यूज़ - कुल्लू     27-03-2024

मंडी लोकसभा से कंगना रणौत को टिकट मिलने के बाद भाजपा हाईकमान रूठों को मनाने में जुट गई है। ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंगलवार रात को पूर्व सांसद महेश्वर सिंह को मनाने उनके घर रघुनाथपुर पहुंचे। 

डिनर के बहाने पहुंचे जयराम ठाकुर ने महेश्वर सिंह को लोकसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत करने के साथ उन्हे संगठन में पूरा मान-सम्मान देने की बात कही है। बताया जा रहा है कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के कहने पर जयराम ठाकुर पूर्व सांसद के घर पहुंचे थे। 

बता दें कि मंडी लोकसभा से महेश्वर सिंह भी टिकट के प्रबल दावेदारों में शामिल थे। इस दौरान जयराम ठाकुर ने कुल्लू जिला भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को  चुनाव में जुट जाने को कहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow