कांग्रेस ने देश को विभाजित करने का किया था पाप , आज फिर घोषणापत्र में दिख रहा तुष्टिकरण : बिंदल

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि जो घोषणापत्र कांग्रेस पार्टी ने जारी किया है वह कांग्रेस के खोखलेपन को स्पष्ट रूप से दिखाता है। घोषणापत्र के अंदर एक ही बात कही है मोदी हटाओ यानी कांग्रेस का लक्ष्य है मोदी हटाओ और मोदी का लक्ष्य देश का विकास करो। कॉंग्रेस पार्टी टूटती चली गई, बिखरती चली गई

Apr 10, 2024 - 20:01
 0  24
कांग्रेस ने देश को विभाजित करने का किया था पाप , आज फिर घोषणापत्र में दिख रहा तुष्टिकरण : बिंदल

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन  10-04-2024
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि जो घोषणापत्र कांग्रेस पार्टी ने जारी किया है वह कांग्रेस के खोखलेपन को स्पष्ट रूप से दिखाता है। घोषणापत्र के अंदर एक ही बात कही है मोदी हटाओ यानी कांग्रेस का लक्ष्य है मोदी हटाओ और मोदी का लक्ष्य देश का विकास करो। कॉंग्रेस पार्टी टूटती चली गई, बिखरती चली गई, परन्तु एक परिवार की चिंता इन्होंने की। 450 सांसदों को लेकर चलने वाली पार्टी 28 राज्यों में सत्ता हासिल करके चलाने वाली पार्टी आज 40 से नीचे आ गई है और यह 4 जून को 30 के नीचे जाने वाली है। कांग्रेस सरकार का यह घोषणापत्र बहुत बड़ा धोखा है। 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा कहती है कि हमने हिमाचल में गारंटियां पूरी कर दी और हम देश में ये गारंटियां लागू कर रहे हैं अर्थात देश की जनता को अंधेरे में रखकर धोखे में रखकर वोट लेने का एकमात्र प्रयास है। कांग्रेस पार्टी का घोषणापत्र पूरी तरह से तुष्टिकरण से भरा हुआ है। 50 प्रतिशत से ऊपर आरक्षण देंगे, जातिगत आधार के ऊपर आरक्षण को और बढ़ाएंगे , मुस्लिम अल्पसंख्यकों को आरक्षण देंगे। प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि 65 साल देश मेंं राज़ करने वाली पार्टी आज देश को दोबारा से विभाजन के कगार पर खड़ी करती हुई  दिखाई देती है। 
जिस तरह से उन्होंने घोषणा पत्र के अंदर अपनी बातों को स्पष्ट किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि पिछले 10 साल के अंदर गरीब कल्याण ही हमारा लक्ष्य रहा। 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त में राशन दिया और अगले 5 साल और दिया जाए। 4 करोड़ पक्के मकान गरीबों को दिए। 11 करोड़ शौचालय दिए। भारतीय जनता पार्टी ही गरीब कल्याण की सरकार है। महिला कल्याण की सरकार 40 साल से रुका हुआ 33 प्रतिशत का आरक्षण महिलाओं को दिया। 
भारतीय जनता पार्टा भारत की अस्मिता की रक्षा करने वाली सरकार है। जिसने 500 साल का रुका हुआ श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर के निर्माण का काम को पूर्ण किया। धारा 370 लगाई, 35-ए लगाकर विभाजन के कगार के ऊपर खड़ा कर दिया। आज धारा 370 हटा करके देश को मजबूत करने का काम मोदी जी ने किया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow