कालाअंब क्षेत्र में हो रही थी अफीम की खेती , पुलिस को लगी भनक , 5000 पौधे नष्ट 

हरियाणा की सीमा के साथ सटे औद्योगिक क्षेत्र  कालाअंब के समीपी गांव में एक व्यक्ति द्वारा नशे की खेती की जा रही थी जिसकी भनक पुलिस को लग गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर न केवल अफीम की खेती को नष्ट किया बल्कि आरोपी को भी सलाखों के पीछे धकेल दिया है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर शाम को  कालाअंब थाना पुलिस ग्रस्त कर रही थी

Apr 3, 2024 - 18:49
 0  101
कालाअंब क्षेत्र में हो रही थी अफीम की खेती , पुलिस को लगी भनक , 5000 पौधे नष्ट 
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  03-04-2024
हरियाणा की सीमा के साथ सटे औद्योगिक क्षेत्र  कालाअंब के समीपी गांव में एक व्यक्ति द्वारा नशे की खेती की जा रही थी जिसकी भनक पुलिस को लग गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर न केवल अफीम की खेती को नष्ट किया बल्कि आरोपी को भी सलाखों के पीछे धकेल दिया है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर शाम को  कालाअंब थाना पुलिस ग्रस्त कर रही थी। 
इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि कालाअंब के साथ लगते कंडईवाला में एक व्यक्ति द्वारा अफीम की खेती की जा रही है।  जिसके चलते पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव में दस्तक दी तो पाया कि खांदीवाला निवासी सुभाष पुत्र राजेंद्र सिंह के खेतों में अफीम की खेती लहरा रही है जानकारी के मुताबिक पुलिस ने जब खेत में जाकर देखा तो खेत में करीब 5000 से अधिक अफीम के पौधे लहलहा रहे थे। 
पुलिस ने मामले की तस्दीक के लिए स्थानीय पटवारी को भी मौके पर बुलाया तथा जमीन की तस्दीक करवाई तो पाया कि युक्त खेती सुभाष पुत्र राजेंद्र सिंह की है जो इसका पुश्तैनी मालिक है। पुलिस ने आरोपी सुभाष को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे धकेल दिया है।  जबकि सुभाष के पिता राजेंद्र सिंह को लंबी बीमारी और वृद्धावस्था होने के चलते नोटिस देकर छोड़ दिया है। 
मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक सिरमौर रमन कुमार मीणा ने बताया कि कालाअंब क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा अफीम की खेती की जा रही थी जिसकी सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस ने कंडईवाला में जाकर दस्तक दी तो पाया कि सुभाष पुत्र राजेंद्र द्वारा अफीम की खेती की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिला सिरमौर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके चलते किसी भी आरोपी को बक्शा नहीं जाएगा। 
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में सुभाष को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे कोर्ट ने 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने अफीम के 5000 पौधे नष्ट कर लिए हैं , जबकि कुछ पौधों से सैंपल भी लिए गए हैं जिन्हें लैब में परीक्षण के लिए भेजा जाएगा। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow