ठियोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अफीम की तस्करी करने वाला व्यक्ति पुलिस गिरफ्त में 

फीम की तस्करी करने वाला सरगना पुलिस के हत्थे चढ़ा है। आरोपी की पहचान रवि गिरी 41वर्षीय के नेपाल के तौर पर हुई है। शिमला के नारकंडा में रहकर आरोपी तस्करी को अंजाम दे रहा

Jul 11, 2024 - 18:03
 0  113
ठियोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अफीम की तस्करी करने वाला व्यक्ति पुलिस गिरफ्त में 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    11-07-2024

हिमाचल प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं शिमला जिले की ठियोग पुलिस ने नशे के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई की है।अफीम की तस्करी करने वाला सरगना पुलिस के हत्थे चढ़ा है। आरोपी की पहचान रवि गिरी 41वर्षीय के नेपाल के तौर पर हुई है। शिमला के नारकंडा में रहकर आरोपी तस्करी को अंजाम दे रहा था। 

जानकारी अनुसार आरोपी का शिमला में अपना कारोबार था। अपने कारोबार की आड़ में वह अफीम की तस्करी को भी अंजाम दे रहा था। ठियोग पुलिस पिछले दिनों अफीम बरामदगी के एक मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए रवि गिरी तक पहुंची।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी शिमला संजीव गांधी ने खुलासा किया है कि अभियुक्त के बैंक खातों से पिछले करीब दो सालों से 3.40 करोड़ का वित्तीय लेन-देन हुआ है। पुलिस ने अभियुक्त की सभी अवैध चल-अचल संपति व बैंक खातों को फ्रीज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow