पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानें गिरने से नेशनल हाईवे-505 पर वाहनों की आवाजाही बंद 

हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर के पूह खंड के मलिंग से आगे चार किलोमीटर समदु की ओर पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानें गिरने से नेशनल हाईवे-505 यातायात के लिए ठप

Nov 28, 2023 - 13:07
 0  11
पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानें गिरने से नेशनल हाईवे-505 पर वाहनों की आवाजाही बंद 

यंगवार्ता न्यूज़ - किन्नौर     28-11-2023

हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर के पूह खंड के मलिंग से आगे चार किलोमीटर समदु की ओर पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानें गिरने से नेशनल हाईवे-505 यातायात के लिए ठप हो गया है। 

जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब 9:15 बजे राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर बड़ी-बड़ी चट्टानें आ गईं। गनीमत यह रही कि कोई गाड़ी इसकी चपेट में नहीं आई। हाईवे बंद होने से चांगो, सुमरा और शलखर सहित काजा और स्पीति घाटी का किन्नौर से संपर्क कट गया है। हजारों लोगों को आवाजाही करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

सीमा सड़क संगठन यातायात बहाल करने में जुटा हुआ है। उधर, ओसी सीमा सड़क संगठन समदु राज कुमार प्रकाश ने बताया कि तीन मशीनें और 20 मजदूर यातायात बहाल करने में जुटे हुए हैं। जल्द ही बाधित मार्ग यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow