पूर्व विधायक किरनेश जंग ने अंडर 14 राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ  

राजकीय आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांवटा साहिब में राज्य स्तरीय अंडर 14 खेल कूद प्रतियोगिता का आगाज़ किया गया। जिसमें हिमाचल प्रदेश के 12 जिलों के 470 खिलाडियों ने भाग लेंगे

Oct 26, 2023 - 15:53
 0  13
पूर्व विधायक किरनेश जंग ने अंडर 14 राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ  

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब     26-10-2023

राजकीय आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांवटा साहिब में राज्य स्तरीय अंडर 14 खेल कूद प्रतियोगिता का आगाज़ किया गया। जिसमें हिमाचल प्रदेश के 12 जिलों के 470 खिलाडियों ने भाग लेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पांवटा साहिब के पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग रहे।

निदेशक प्राथमिक शिक्षक हिमाचल घनश्याम सिंह विशिष्ठ अतिथि के रुप में शामिल हुए। इस दौरान मुख्य अतिथि का फूल मालाओं और वाद्य यंत्रों के साथ स्कूल के मुख्य द्वार पर जोरदार स्वागत किया गया। उसके बाद मुख्य अतिथि ने मार्च पास्ट की सलामी ली और ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता का आगाज किया।

उसके पश्चात स्थानीय स्कूल की बालिकाओं ने सरस्वती वंदना की ओर स्वागत गान गया। गौर हो कि कन्या स्कूल पांवटा साहिब प्रति वर्ष बालिकाओं की खेल कूद प्रतियोगिता की मेजबानी करता आया है। यहां पर बेहतरीन सुविधाएं खिलाडिय़ों को दी जाती है।

मुख्य अतिथि को शॉल और हिमाचली  टोपी तथा लोईया देकर सम्मानित किया गया। चौधरी किरनेश जंग ने खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए बताया कि शिक्षा के साथ साथ खेल कूद में भी हिमाचल प्रदेश अग्रणी राज्य बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में एशियन खेलों में हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर की तीन बालिकाओं ने भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

उन्होंने कहा कि बालिकाएं आज हर क्षेत्र में आगे है। बता दें कि यह खेल कूद प्रतियोगिता 29 अक्टूबर तक चलेंगी। इसमें कबड्डी, खो खो, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, प्रतियोगीताएं यहां पर आयोजित होंगी। स्थानीय स्कूल की बालिकाओं की ओर से विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

इस अवसर पर संत राम चौहान, प्रदीप चौहान, प्रताप चौहान, कर्मचंद सिंह, शमशेर काश्मी सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, मुख्य अध्यापक, शारीरिक शिक्षक और खिलाड़ी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow