प्रदेश में मानसून के चलते लोक निर्माण विभाग ने कर्मचारियों की छुट्टियां की रद्द

हिमाचल प्रदेश में मानसून के चलते लोक निर्माण विभाग ने कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। विशेष परिस्थितियों में ही कर्मचारी अवकाश पर जा सकेंगे। सरकार ने लोक निर्माण विभाग के चारों जोन के चीफ इंजीनियरों को फील्ड का दौरा करने को कहा

Jul 1, 2024 - 10:33
 0  18
प्रदेश में मानसून के चलते लोक निर्माण विभाग ने कर्मचारियों की छुट्टियां की रद्द

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    01-07-2024

हिमाचल प्रदेश में मानसून के चलते लोक निर्माण विभाग ने कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। विशेष परिस्थितियों में ही कर्मचारी अवकाश पर जा सकेंगे। सरकार ने लोक निर्माण विभाग के चारों जोन के चीफ इंजीनियरों को फील्ड का दौरा करने को कहा है। 

सड़कों और पुलों के निरीक्षण के बाद रिपोर्ट प्रदेश सरकार को देने के निर्देश दिए हैं। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह हर सप्ताह मानसून से हुए नुकसान को लेकर सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस समय 13 हजार कर्मचारी फील्ड में हैं। जरूरत पड़ने पर इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी।

लोक निर्माण विभाग ने मानसून के चलते सड़कों को यातायात के लिए बहाल करने को लेकर 500 मशीनें लगाई हैं। इसके साथ ही लोकनिर्माण विभाग के मुख्य अभियंताओं, अधिशासी अभियंता से लेकर कनिष्ठ अभियंता सहित सुपरवाइर, पोकलेन, डोजर, रोबोट, जेसीबी ऑपरेटर, बेलदार इत्यादि को हर वक्त सड़क पर तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं।

हिमाचल प्रदेश में अगले महीने से सेब सीजन शुरू होने जा रहा है। ऐसी स्थिति में सड़कें बंद न हों, इसको लेकर पहले से ही इंतजाम करने को कहा है। बीते साल प्राकृतिक आपदा के चलते हिमाचल सरकार को करोड़ों का नुकसान हुआ है। ऐसे में प्रभावित क्षेत्रों में भी अलग से टीमें गठित होंगी, जो समय-समय पर नदी नालों का दौरा करती रहेंगी। नालों में पानी का बहाल बढ़ने से सूचना सरकार को देने को कहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow