प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल के लेप्चा में जवानों के साथ मनाई दिवाली

मोदी ने हिमाचल के लेप्चा में जवानों के साथ दिवाली का उत्सव मनाया। प्रधानमंत्री ने कहा कि जवानों के साथ दिवाली मनाना गर्व से भरा अनुभव है। जवान अपने समर्पण से हमारा जीवन रोशन करते

Nov 13, 2023 - 14:08
 0  18
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल के लेप्चा में जवानों के साथ मनाई दिवाली

यंगवार्ता न्यूज़ - हिमाचल    13-11-2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल के लेप्चा में जवानों के साथ दिवाली का उत्सव मनाया। प्रधानमंत्री ने कहा कि जवानों के साथ दिवाली मनाना गर्व से भरा अनुभव है। जवान अपने समर्पण से हमारा जीवन रोशन करते हैं।

देश जवानों का कृतज्ञ और ऋृणी है। साथ ही कहा है कि मैंने हर दिवाली जवानों के साथ मनाई। जवान जहां तैनात हैं वो स्थान मंदिर से कम नहीं है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारतीय सेनाओं और सुरक्षा बल के पराक्रम का उद्घोष और यह ऐतिहासिक धरती और दीपावली का त्योहार यह अद्भुत संयोग है। यह अवसर मेरे लिए भी और देशवासियों के लिए भी जोश से भर देने वाला है।

पर्व वहीं होता है जहां परिवार होता है। पर्व के दिन अपने परिवार से दूर सीमा पर तैनात रहना, यह अपने आप में कर्तव्यनिष्ठा की पराकाष्ठा है। त्योहार के दिन हर किसी को अपने परिवार की याद आती है, लेकिन आपके चेहरे पर देश के इस कोने में भी उदासी नजर नहीं आ रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow