प्रेमी संग ससुराल से फुर्र हुई तीन बच्चों की मां , शिकायत के बाद जाँच में जुटी पुलिस 

कहते है की प्यार इंसान को अंधा बना देता है जो हरियाणा के पानीपत जिला एक प्रेमी युगल ने चरितार्थ कर दिखाया। मामला हरियाणा के पानीपत जिले के सनौली कस्बे का है। जहां से एक महिला को उसके ससुराल से प्रेमी भगा ले गया। महिला 3 बच्चों की मां है। यूपी के शामली जिला से आकर युवक बहला-फुसला कर महिला को अपने संग भगा ले गया

Nov 23, 2023 - 19:18
 0  525
प्रेमी संग ससुराल से फुर्र हुई तीन बच्चों की मां , शिकायत के बाद जाँच में जुटी पुलिस 
यंगवार्ता न्यूज़ - चंडीगढ़  23-11-2023
कहते है की प्यार इंसान को अंधा बना देता है जो हरियाणा के पानीपत जिला एक प्रेमी युगल ने चरितार्थ कर दिखाया। मामला हरियाणा के पानीपत जिले के सनौली कस्बे का है। जहां से एक महिला को उसके ससुराल से प्रेमी भगा ले गया। महिला 3 बच्चों की मां है। यूपी के शामली जिला से आकर युवक बहला-फुसला कर महिला को अपने संग भगा ले गया। 
जिसकी शिकायत महिला के भाई ने पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी युवक समेत एक महिला को नामजद कर केस दर्ज किया है। पुलिस महिला व आरोपियों की तलाश कर रही है। सनौली थाना पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि वह गांव गढ़ी बेसिक का रहने वाला है। 
उसकी बहन की शादी करीब 9 साल पहले सनौली खुर्द गांव में हुई थी। वह 3 बच्चों की मां है। 22 नवंबर की शाम करीब 6 बजे आशु निवासी पलटेडी जिला शामली उत्तर प्रदेश उसे शादी की नीयत से सनौली खुर्द गांव से बहला-फुसलाकर भगा ले गया। उसकी बहन को भगाने में मदद करने में नगमा पत्नी महबूब भी शामिल है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow