द ग्रेट खली उर्फ़ दलीप राणा को 50 साल बाद मिला पुत्ररत्न , बेटे के जन्म से परिवार में खुशी का माहौल

रेसलिंग में भारत का लोहा मनवा चुके डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियन दलीप राणा उर्फ द ग्रेट खली के घर बेटे ने जन्म लिया है। उनकी पत्नी हरमिंदर कौर ने अमेरिका के मैटरनिटी होम में बेटे को जन्म दिया जिसका खली ने वीडियो भी साझा किया है। वीडियो में वह बेटे को गोद में लेते हुए दुलार करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि खली हिमाचल के रहने वाले हैं और उसके घर में खुशी का माहौल है

Nov 17, 2023 - 19:38
 0  155
द ग्रेट खली उर्फ़ दलीप राणा को 50 साल बाद मिला पुत्ररत्न , बेटे के जन्म से परिवार में खुशी का माहौल

यंगवार्ता न्यूज़ - चंडीगढ़  17-11-2023

रेसलिंग में भारत का लोहा मनवा चुके डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियन दलीप राणा उर्फ द ग्रेट खली के घर बेटे ने जन्म लिया है। उनकी पत्नी हरमिंदर कौर ने अमेरिका के मैटरनिटी होम में बेटे को जन्म दिया जिसका खली ने वीडियो भी साझा किया है। वीडियो में वह बेटे को गोद में लेते हुए दुलार करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि खली हिमाचल के रहने वाले हैं और उसके घर में खुशी का माहौल है। खली फिल्मों के अलावा रियलिटी शो बिग बास में भी भाग ले चुके है। 
खली एकमात्र भारतीय रेसलर हैं, जिन्होंने विदेश में जाकर बड़े दिग्गज रेसलरों को हराकर डब्लयूडब्लयूई का टाइटल अपने नाम किया। खली साल 2006 से 2014 तक डब्ल्यूडब्ल्यूई में रहे और इस दौरान उन्होंने कई दिग्गज पहलवानों से फाइट की थी। आपको यह भी जानकारी दे दें कि खली 157 किलो भार वर्ग के खिलाड़ी हैं, जिनकी हाइट 7 फुट 1 इंच है। खली रेसलिंग के साथ-साथ हॉलीवुड, बॉलीवुड और टेलीविजन शो में भी काम कर चुके हैं। 
दिलीप सिंह राणा का जन्म हिमाचल के एक गरीब किसान परिवार में हुआ। सात भाई, बहनों में इनका शरीर अलग ही था। शुरुआती दिनों में खली मजदूरी करते रहे हैं। एक बार पंजाब पुलिस के डीजीपी रहे एमएस ढिल्लों हिमाचल गए तो उनकी नजर दिलीप सिंह राणा पर पड़ी। उन्होंने खली को पंजाब पुलिस जॉइन करवाई जिसके बाद खली प्रोफेशनल रेस्लिंग में गए और भारत का नाम रोशन किया। खली ने पहले बताया था कि चूंकि मैं भारत से था। 
इसलिए डब्लयूडब्लयूई मैनेजमेंट ने भारत की संस्कृति और इतिहास को देखा। शुरुआती दिनों में फाइट रेस्लिंग के दिग्गज खिलाड़ियों से हुई थी और मैंने सबको हरा दिया था। इसलिए उन्होंने मां काली ने जिस तरह राक्षसों का रूप धारण किया था। उसी के तर्ज पर मुझे भी ग्रेट खली का नाम दिया लेकिन धार्मिक रूप से किसी को आपत्ति न हो और वाद-विवाद से बचने के लिए ग्रेट खली बाद में द ग्रेट खली बने।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow