इस नस्ल की गाय ने 24 घंटों में 80 किलोग्राम दूध देकर बनाया एशिया रिकॉर्ड जानिए

हरियाणा के जिला कुरुक्षेत्र में आयोजित डेयरी शो के परिणामों के अनुसार करनाल के झनझाड़ी निवासी साहिल मैहला की एचएफ नस्ल की गाय शकीरा ने 24 घंटे में 80 किलो 756 ग्राम दूध देकर एशिया में एक रिकॉर्ड बनाया है

Jan 8, 2024 - 18:01
 0  77
इस नस्ल की गाय ने 24 घंटों में 80 किलोग्राम दूध देकर बनाया एशिया रिकॉर्ड जानिए

 यंगवार्ता न्यूज़ - चंडीगढ़  08-01-2024

हरियाणा के जिला कुरुक्षेत्र में आयोजित डेयरी शो के परिणामों के अनुसार करनाल के झनझाड़ी निवासी साहिल मैहला की एचएफ नस्ल की गाय शकीरा ने 24 घंटे में 80 किलो 756 ग्राम दूध देकर एशिया में एक रिकॉर्ड बनाया है। 
इससे पहले 72 किलो 390 ग्राम का रिकॉर्ड था। दूसरा स्थान भी साहिल की गाय ने ही जीता। उसकी गाय ने 68 किलो 977 ग्राम दूध दिया। वहीं, एचएफ नस्ल की दो दांत कैटेगिरी में साहिल की पहली बार ब्याही गाय ने 51 किलो 506 ग्राम दूध दे पहला स्थान पाया। 
डेयरी फार्मर एसोसिएशन के महासचिव पोरस मैहला ने जानकारी देते हुए बताया कि जर्सी नस्ल की कैटेगिरी में पंजाब के नवांशहर के प्रीतपाल सिंह की 42 किलो 450 ग्राम दूध देने वाली गाय प्रथम रही। मुर्राह भैंस कैटेगिरी में 28 किग्रा. दूध के साथ नरेश बेनीवाल की भैंस ने पहला स्थान हासिल किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow