भाजपा मंडल अध्यक्ष इंदर ठाकुर के अध्यक्षता में आगामी लोकसभा चुनाव से संबंधित रुप रेखा की तैयार 

भारतीय जनता पार्टी मंडल शिलाई कि संगठनात्मक बैठक भाजपा मंडल अध्यक्ष इंदर ठाकुर के अध्यक्षता में आयोजित की गई इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी  प्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी श्रीकांत शर्मा उपस्थित रहे इस बैठक आगामी लोकसभा चुनाव से संबंधित विशेष रुप रेखा तैयार की

Apr 7, 2024 - 15:27
 0  9
भाजपा मंडल अध्यक्ष इंदर ठाकुर के अध्यक्षता में आगामी लोकसभा चुनाव से संबंधित रुप रेखा की तैयार 

यंगवार्ता न्यूज़ -  शिलाई   07-04-2024

भारतीय जनता पार्टी मंडल शिलाई कि संगठनात्मक बैठक भाजपा मंडल अध्यक्ष इंदर ठाकुर के अध्यक्षता में आयोजित की गई इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी  प्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी श्रीकांत शर्मा उपस्थित रहे इस बैठक आगामी लोकसभा चुनाव से संबंधित विशेष रुप रेखा तैयार की गई। 

बैठक में प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने प्रदेश,जिला, मंडल के सभी कार्यकर्ताओं से आवाहन किया की आगामी लोकसभा चुनाव के लिए जुट जाए और मोदी सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं से लाभार्थियों से मिलकर उनसे भाजपा के पक्ष मतदान करने का आवाहन करे। 

ताकि शिमला लोकसभा सीट को 2019 के मुकाबले ज्यादा भारी बहुमत से मोदी जी के झोली में डाल कर मोदी को और ज्यादा मजबूत करेगे। प्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कहां प्रधानंमत्री  नरेंद्र मोदी ने एक नारा दिया है कि अबकी बार 400 पार , इस नारे को आप सभी देवतुल्य कार्यकृताओं से सफल होगा। 

हिन्दुस्तान में फिर एक बार प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा और तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार बनायेगी लोकसभा प्रभारी ने कहां में हिमाचल के हर विधानसभा क्षेत्र मे कार्यकर्ताओं की बैठके कर रहा हूं पूरे हिमाचल प्रदेश में प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ बुलंद आवाज उठ चुकी हैं। प्रदेश कि जनता ने ठान लिया हैं कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत देंगी और तीसरी बार मोदी सरकार बनाने  में कोई कसर नही छोड़ेगी हर देवतुल्य कार्यकर्ता अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। 

ताकि देश के नवनिर्माण आपका महत्वपूर्ण योगदान रहे। लोकसभा चुनाव प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कहां केन्द्र मे भाजपा सरकार और और प्रदेश में भी भाजपा सरकार बनने जा रही है। बैठक में भाजपा प्रदेश  प्रवक्ता शिलाई पूर्व विधायक बलदेव सिंह तोमर ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया और कहां कि चंद दिनों की मेहमान रह गई है। 

प्रदेश कांग्रेस सरकार की झुठी गारेंटियो से प्रदेश की जनता अब ऊब चुकी है, महिलाओं का वोट बैंक बनाकर बार बार शोषण किया जा रहा है झूठ पर झूठ काग्रेस सरकार बोलती जा रही है जिसकी बजय से जनता में भारी आक्रोश व्यक्त कर रहे जिसमे आगामी लोकसभा चुनाव एवम विधानसभा उप चुनाव में जनता इसका ज़बाब देंगी। 

इस बैठक में जिला अध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता, प्रदेश सचिव मनीष चौहान डेजी ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस बैठक में भाजपा प्रदेश, जिला, मंडल, सभी मोर्चे के कार्यकर्ता उपस्थित के साथ- साथ बुथ त्रिवदेव सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं इस बैठक में उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow