भारत विकास परिषद नाहन शाखा ने स्कूली बच्चों को स्वेटर चॉकलेट आदि सामग्री की वितरित 

भारत विकास परिषद नाहन शाखा ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भेड़ो में गरीब बच्चों को 175 स्वेटर चॉकलेट तथा बिस्कुट आदि वितरित किए

Jan 24, 2024 - 19:12
 0  11
भारत विकास परिषद नाहन शाखा ने स्कूली बच्चों को स्वेटर चॉकलेट आदि सामग्री की वितरित 

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन     24-01-2024

भारत विकास परिषद नाहन शाखा ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भेड़ो में गरीब बच्चों को 175 स्वेटर चॉकलेट तथा बिस्कुट आदि वितरित किए। भारत विकास परिषद नाहन शाखा के अध्यक्ष लायक राम भारद्वाज की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम हुआ। 

इस अवसर पर भारत विकास परिषद नाहन शाखा के अध्यक्ष लायक राम शास्त्री ने बच्चों को संस्कारित  होने पर जोर दिया और संस्कार को सर्वोपरि मानने की शिक्षा दी तथा भारत विकासपरिषद की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। ओंकार ने भारत विकास परिषद के बारे में विस्तृत जानकारी दी।  

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow