महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर चंबा में भव्य कार्यक्रम आयोजित

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा है कि महर्षि वाल्मीकि ने महाकाव्य रामायण  की रचनाकर लोगों को कर्तव्य-प्रणायता एवं सत्य  का मार्ग दिखलाया

Oct 28, 2023 - 16:20
 0  8
महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर चंबा में भव्य कार्यक्रम आयोजित

यंगवार्ता न्यूज़ -  चंबा     28-10-2023

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा है कि महर्षि वाल्मीकि ने महाकाव्य रामायण  की रचनाकर लोगों को कर्तव्य-प्रणायता एवं सत्य  का मार्ग दिखलाया है। महर्षि  वाल्मीकि के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि भगवान राम का साक्षात्कार लोगों के समक्ष महर्षि ने आदिकाव्य रामायण की रचना कर किया। 

इसके बाद दुनिया भर में इसी ग्रन्थ के आधार पर भगवान श्री राम के चरित्र को रचा गया। उन्होंने प्रदेश वासियों को वाल्मीकि जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये हमारा सौभाग्य है कि आज हम महर्षि वाल्मीकि के पावन जन्मोत्सव को मना रहे हैं। वर्तमान परिपेक्ष में समाज में पूर्ण समरसता  के लिए यह भी अति आवश्यक है कि लोग  भगवान श्री राम के दिखाएं रास्ते पर चले। 

इस अवसर पर  अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विजय कंवर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष  कृष्ण चंद्र चेला,महासचिव वाल्मीकि कल्याण सभा अजय कुमार, प्रधान ग्राम पंचायत घटासनी विजय कुमार एसडीएम  पारस अग्रवाल, अधिशासी अभियंता हर्ष पुरी,   राकेश ठाकुर, पंकज राठौर, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow