मेरी माटी मेरा देश अभियान , मन की बात पर भाजपा नेताओं का मथन

भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की एक वर्चुअल बैठक हुई जिसमें प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रपितक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन , प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश के सभी पदाधिकारीगण, संसदीय क्षेत्रों के प्रभारी एवं सह प्रभारी, संसदीय क्षेत्र पूर्णकालिक विस्तारकों और 17 जिलों के माननीय जिलाध्यक्षों ने भाग

Aug 25, 2023 - 19:47
 0  9
मेरी माटी मेरा देश अभियान , मन की बात पर भाजपा नेताओं का मथन
 
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  25-08-2023
भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की एक वर्चुअल बैठक हुई जिसमें प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रपितक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन , प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश के सभी पदाधिकारीगण, संसदीय क्षेत्रों के प्रभारी एवं सह प्रभारी, संसदीय क्षेत्र पूर्णकालिक विस्तारकों और 17 जिलों के माननीय जिलाध्यक्षों ने भाग लिया। पायल वैद्य, प्रदेश उपाध्यक्ष ने मेरी माटी मेरा देश अभियान की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान तीन चरणों में चलेगा। 
पहला चरण 1 सितंबर से 15 सितम्बर, 2023 तक चलेगा जिसके अंतर्गत हर बूथ के हर घर पर जाकर कलश में मिट्टी एकत्रित की जाएगी। इसके साथ ही वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत हर बूथ पर 10 पौधे लगाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त बूथ के अंतर्गत ऐसे गांव जहां पर कम से कम 2 शहीद परिवार रहते हो वहाँ शिलाफलकम का लेखन किया जाएगा तथा पंच प्राण की प्रतिज्ञा का सामूहिक कार्यक्रम किया जाएगा। संजीव कटवाल प्रदेश उपाध्यक्ष ने मन की बात कार्यक्रम की जानकारी दी। यह कार्यक्रम प्रत्येक मण्डल के कम से कम 50 बूथों पर सुना जायेगा। बैठक में प्रदेश महामंत्री एवं राज्य सभा सांसद डॉ. सिकन्दर कुमार ने कहा की 1 सितंबर से 30 सितम्बर, 2023 तक नये वोट बनाना और वोट कटवाना , यह अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा। 
प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने तीनों विषयों का समावेश किया और बूथ सशक्तिकरण अभियान को 1 अक्टूबर, 2023 से तेज गति से चलाने के लिए कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने इन सभी विषयों पर प्रदेश की टीम को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए आग्रह किया। प्रदेश सह प्रभारी एवं पूर्व मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के मार्गदर्शन पर यह निर्णय लिया गया कि भारी बरसात से हो रहे नुकसान का आंकलन करने के लिए कार्यालय में एक सेल का गठन किया जाए जहां पर सम्पूर्ण जानकारियां एकत्र की जाए। 
इस हेतु डॉ संजय ठाकुर, प्रदेश सचिव को कार्यभार दिया गया। ऐसा निर्णय प्रदेश अध्यक्ष ने दिया। बैठक में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा नेताओं द्वारा आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , इसरो के अध्यक्ष एवं वैज्ञानिकों को बधाई पत्र भेजा गया। जिसको लेकर बैठक में एक प्रस्ताव भी पारित हुआ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow